Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भारी बारिश के बीच लुपुंगडीह में भाजयुमो का युवा संवाद
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां

    भारी बारिश के बीच लुपुंगडीह में भाजयुमो का युवा संवाद

    News DeskBy News DeskNovember 21, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भारी बारिश के बीच लुपुंगडीह में भाजयुमो का युवा संवाद

     

    *सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने लिया हिस्सा; राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भूपेंद्र नाग ने युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी का किया आह्वान*

     

    राष्ट्र संवाद संवाददाता, नीमडीह

     

    ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के नीमडीह प्रखंड अंतर्गत लुपुंगडीह स्थित नारायण आईटीआई सभागार में शनिवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो), सरायकेला-खरसावां जिला की ओर से युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भूपेंद्र नाग मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए। उन्होंने युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने, सामाजिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करने और संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवाओं की ऊर्जा और सामर्थ्य देश के विकास की बड़ी ताकत है।

     

    कार्यक्रम का संचालन भाजयुमो जिला मंत्री आकाश महतो ने किया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जटा शंकर पांडेय, जिला महामंत्री भूषण मुर्मू, जिला मंत्री पप्पू वर्मा रूपेश, भाजपा नेता हरे लाल महतो एवं खगेन महतो, भाजपा नेत्री अनीता पारित, नीमडीह पूर्वी मंडल अध्यक्ष बिपुल सिंह सरदार, कुकड़ू मंडल अध्यक्ष सुमन मुखर्जी, ईचागढ़ पूर्वी मंडल अध्यक्ष शिशिर प्रमाणिक, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष मनोरंजन महतो तथा नीमडीह पूर्वी मंडल अध्यक्ष प्रशांत गोप उपस्थित थे।

     

    भारी बारिश के बावजूद कार्यक्रम में सैकड़ों युवा कार्यकर्ताओं की भागीदारी रही। प्रतिकूल मौसम में भी युवाओं के उत्साह और उपस्थिति को आयोजकों ने कार्यक्रम की सफलता बताया। अंत में आयोजकों ने युवा मोर्चा की टीम, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के प्रति आभार जताया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसंजीव ने जून में उठाई आवाज, नवंबर में धरातल पर उतरी पहल की संजीवनी
    Next Article खरकई नदी में कूदी युवती, स्थानीय गोताखोरों और पुलिस ने बचाई जान

    Related Posts

    खरकई नदी में कूदी युवती, स्थानीय गोताखोरों और पुलिस ने बचाई जान

    November 21, 2026

    संजीव ने जून में उठाई आवाज, नवंबर में धरातल पर उतरी पहल की संजीवनी

    November 21, 2026

    भागवत कथाओं से आध्यात्मिक चेतना की ओर बढ़ रहा पोटका, गांवों में मजबूत हो रही सामूहिक श्रद्धा

    November 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    खरकई नदी में कूदी युवती, स्थानीय गोताखोरों और पुलिस ने बचाई जान

    भारी बारिश के बीच लुपुंगडीह में भाजयुमो का युवा संवाद

    संजीव ने जून में उठाई आवाज, नवंबर में धरातल पर उतरी पहल की संजीवनी

    भागवत कथाओं से आध्यात्मिक चेतना की ओर बढ़ रहा पोटका, गांवों में मजबूत हो रही सामूहिक श्रद्धा

    देवउठानी एकादशी पर खाटू श्याम महोत्सव का भव्य आयोजन, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने किया उद्घाटन

    पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की मां सायरा मुंडा की हालत नाजुक, टाटा मोटर्स अस्पताल में चल रहा इलाज

    बदडीहा में नीलम ड्रेसेस एंड शू स्टोर में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख

    बिरसानगर में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, सैकड़ों युवाओं ने थामा पार्टी का दामन; अमर बाउरी और पूर्णिमा साहू ने किया स्वागत

    सड़क सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन की जागरूकता रैली, उपायुक्त ने दिया यातायात नियमों के पालन का संदेश

    विधायक संजीव सरदार की पहल पर करीब 70 करोड़ से पोटका में बनेगा ग्रिड सब-स्टेशन, 12 माह में निर्माण का लक्ष्य

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.