22 नवंबर को गायत्री परिवार का 65वां रक्तदान शिविर
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। अखिल विश्व गायत्री परिवार के नवयुगदल युवा प्रकोष्ठ की ओर से 22 नवंबर को सामुदायिक विकास केंद्र, भालूबासा में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। वर्ष 2006 से लगातार रक्तदान शिविर आयोजित कर रहा नवयुग दल इस बार 65वां शिविर लगाएगा। आयोजन की सफलता को लेकर गायत्री ज्ञान मंदिर, भालूबासा में गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें रक्तदान के महत्व की जानकारी देते हुए अधिक से अधिक लोगों से रक्तदान करने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की गई।
