पोटका के पांडरशिली में 70 करोड़ की लागत से बनेगा पावर ग्रिड सबस्टेशन, सांसद विद्युत महतो ने किया शिलान्यास
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। सांसद विद्युत वरण महतो ने पोटका प्रखंड के पांडरशिली में करीब 70 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले पावर ग्रिड सबस्टेशन का भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया। इसके निर्माण से पोटका और कोवाली क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित होगी। किसानों, उद्योगों और घरेलू उपभोक्ताओं को भी लाभ मिलेगा।
सांसद ने बताया कि पूर्वी सिंहभूम के जादूगोड़ा, उल्दा (गालूडीह) और हाता में भी पावर ग्रिड सबस्टेशन की प्रशासनिक स्वीकृति मिल चुकी है। इसके अलावा पटमदा, मोहरदा और गुड़ाबांदा में भी सबस्टेशन बनाने का प्रस्ताव है। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं के पूरा होने से जिले में बिजली आपूर्ति की समस्या का काफी हद तक समाधान होगा। मौके पर विधायक संजीव सरदार, जिला पार्षद सविता सरदार, मुखिया सरस्वती मुर्मू सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

