चर्च स्कूल बेल्डीह में विज्ञान एवं कला प्रदर्शनी, विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। चर्च स्कूल बेल्डीह में शुक्रवार को वार्षिक विज्ञान एवं कला प्रदर्शनी आयोजित की गई। इसमें कक्षा तीन से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण, सौर ऊर्जा, रोबोटिक्स और सतत विकास पर आधारित मॉडल प्रस्तुत किए। वहीं चित्रकला, हस्तशिल्प और साहित्यिक रचनाओं के जरिए अपनी कलात्मक प्रतिभा दिखाई। विद्यार्थियों ने अभिभावकों और अतिथियों को अपने प्रोजेक्ट की उपयोगिता भी समझाई। उपप्रधानाचार्या प्रमिला जोशुआ ने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य किताबी ज्ञान के साथ बच्चों की वैज्ञानिक सोच और रचनात्मक प्रतिभा को निखारना है। कार्यक्रम में विद्यालय के सचिव अविनाश कुमार दास सहित शिक्षक एवं चर्च समिति के सदस्य उपस्थित रहे।