Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आयकर विभाग के कर्मचारियों ने दिया अर्धदिवसीय धरना, मांगों के समर्थन में आंदोलन तेज करने की चेतावनी
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    आयकर विभाग के कर्मचारियों ने दिया अर्धदिवसीय धरना, मांगों के समर्थन में आंदोलन तेज करने की चेतावनी

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 19, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    आयकर विभाग के कर्मचारियों ने दिया अर्धदिवसीय धरना
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    लेखक: राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। संयुक्त संघर्ष परिषद, नई दिल्ली के आह्वान पर 19 नवंबर को आयकर विभाग, जमशेदपुर के कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने प्रधान आयकर आयुक्त के चैंबर के समक्ष अर्धदिवसीय धरना दिया। धरने के माध्यम से कर्मचारियों ने अपनी लंबित एवं जायज मांगों के शीघ्र समाधान की मांग उठाई।

    धरने का नेतृत्व आयकर राजपत्रित अधिकारी संघ, जमशेदपुर के सचिव के. श्रीनिवास तथा आयकर कर्मचारी महासंघ, जमशेदपुर के अध्यक्ष सह झारखंड के संगठन सचिव नरेंद्र कुमार कर्ण ने किया। इस अवसर पर बिहार-झारखंड आयकर कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष अविनाश कुमार ने कहा कि कर्मचारियों के सम्मान, अधिकार, सेवा सुरक्षा और बेहतर कार्य परिस्थितियों से जुड़ी मांगों का समाधान होने तक संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने सभी कर्मचारियों एवं अधिकारियों से एकजुट रहने की अपील की。

    आंदोलन के अगले चरण में काली झंडी प्रदर्शन, जनसंपर्क कार्यक्रम, अर्धदिवसीय धरना और पूरे दिन काम बंद रखने जैसे कार्यक्रम निर्धारित हैं। मांगों पर समाधान नहीं होने पर तलाशी, सर्वेक्षण और स्रोत पर कर कटौती से जुड़े कार्यों में सहयोग नहीं करने जैसे विरोध कार्यक्रम भी चलाए जाएंगे।

    धन्यवाद ज्ञापन करते हुए नरेंद्र कुमार कर्ण ने सभी साथियों का आभार जताया और भविष्य में आंदोलन जारी रखने के साथ चट्टानी एकता बनाए रखने की अपील की। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रवीण चौहान, अंजलि लकड़ा, संतोष चौबे, सुजीत कुमार, बिरमल हांसदा, घनश्याम चौबे, त्रिलोचन हरपाल, अनिता, अनिमा सहित अन्य कर्मचारियों की सक्रिय भूमिका रही।

    आयकर विभाग सरकारी कर्मचारी
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझारखंड के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज रहेगा इंदर सिंह नामधारी का योगदान
    Next Article पालतू कुत्ते की हत्या के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, तीन अन्य की तलाश

    Related Posts

    ब्लॉक टास्क फोर्स की बैठक: तेघड़ा में 22 नवंबर से चलेगा पल्स पोलियो अभियान 122000 बच्चों को खुराक देने का लक्ष्य

    November 19, 2026

    दावा एवं आपत्ति दाखिल करने की अवधि 12 नवंबर से 11 दिसंबर तक निर्धारित

    November 19, 2026

    विधायक अभिषेक आनंद ने किया सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन

    November 19, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ब्लॉक टास्क फोर्स की बैठक: तेघड़ा में 22 नवंबर से चलेगा पल्स पोलियो अभियान 122000 बच्चों को खुराक देने का लक्ष्य

    दावा एवं आपत्ति दाखिल करने की अवधि 12 नवंबर से 11 दिसंबर तक निर्धारित

    विधायक अभिषेक आनंद ने किया सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन

    विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में निबंध एवं क्विज प्रतियोगिताओं का आयोजन

    ओडीएफ का दावा, सड़कों पर मानव अपशिष्ट: निगरानी तंत्र बेखबर

    विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में निबंध एवं क्विज प्रतियोगिताओं का आयोजन

    गोपाष्टमी मेले में अफसर की बाइक गायब, मेला परिसर में मचा हड़कंप

    खोदावंदपुर बीडीओ को मिला ‘कवि कोकिल विद्यापति सम्मान’

    रेलवे स्टेशन पर सेवा व समर्पण भावना से भीड़ नियंत्रण में लगे स्काउट एंड गाइड

    राज्य स्वास्थ्य समिति की टीम ने किया बरौनी स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.