
छात्र-छात्राओं को दिलाया गया नशा मुक्ति का संकल्प।
नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत छात्र-छात्राओं ने लिया शपथ।
राष्ट्र संवाद संवाददाता
बीहट/ बेगूसराय
जिला कार्यक्रम पदाधिकारी के आदेश अनुसार बरौनी प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय पपरौर में मंगलवार को नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत छात्र-छात्राओं को नशा मुक्ति का संकल्प दिलाया गया । विद्यालय के प्रांगण में शिक्षक आदित्य कुमार, राहुल कुमार एवं ब्रजेश कुमार के द्वारा नशा से होने वाले दुष्परिणाम के संबंध में जानकारी दी गई। वहीं नशा मुक्त भारत, स्वस्थ भारत, समृद्ध भारत के लिए संकल्प दिलाया गया। नशा मुक्त समाज बनाने, स्वस्थ जीवन जीने एवं उज्जवल भविष्य जैसे स्लोगन को याद दिलाई गई। मौके पर विद्यालय के सभी छात्र छात्राओं ने भाग लिया।

