Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ग्रेटर लंदन में लोक आस्था का छठ महापर्व उल्लास एवं उमंग के साथ संपन्न
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद धर्म बिहार रांची संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    ग्रेटर लंदन में लोक आस्था का छठ महापर्व उल्लास एवं उमंग के साथ संपन्न

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 16, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    ग्रेटर लंदन में लोक आस्था का छठ महापर्व उल्लास एवं उमंग के साथ संपन्न
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    ग्रेटर लंदन में लोक आस्था का छठ महापर्व उल्लास एवं उमंग के साथ संपन्न

    सामूहिक छठ उत्सव में बिहार एवं झारखंड के 15 वत्तियों ने पारंपरिक निष्ठा से छठ पूजा की

    यूके के 9 सौ परिवार के करीब दो हजार लोगों ने अस्ताचल एवं उदीयमान सूर्यदेव को अर्ध्य दिया

    लंदन/रांची । ग्रेटर लंदन के हौंस्लो स्थित ब्रह्मऋषि मिशन (हेस्टन रोड) में ‘बिहारी कनेक्ट यूके’ संस्था द्वारा लगातार पांचवें वर्ष सामूहिक छठ पूजा का भव्य आयोजन किया गया ।
    कड़ाके की ठंड (-7 डिग्री सेल्सियस तापमान) में 15 छठ व्रतियों ने निर्जला उपवास रखकर सूर्य देव और छठी मइया का पूजन किया ।

    मौके पर वत्तियों को संस्था ने दो सेट साड़ी, ब्लाउज और लहठी के अलावा छठ पूजन सामग्री मुहैया कराया ।
    रविवार को छठ वत्तियों और अन्य महिलाओं ने करीब 7 हज़ारब ठेकुआ एवं कसार (चावल के लड्डू) बनाया । जिसे फल, नारियल, गन्ना, हल्दी-अदरक की गाँठ, सिंघाड़ा, केला का घवद, नींबू (डाभ), सुथनी, मूली आदि को पीतल के सूप और दउरा में सजाया ।
    संध्या एवं ऊषा काल में पुरुषों ने सूप, दउरा और फल आदि सामग्री को सिर पर उठाकर ब्रह्मऋषि मिशन परिसर में व्यवस्थित प्लास्टिक बाथ टब घाट तक पहुंचाया ।

    छठ व्रती महिलाओं ने बाथ टब के जल में खड़ी होकर सूप को उठाया, घी का दीप जलाया और सूर्यदेव और छठी माता की विधिवत पूजा अर्चना की । छठ उत्सव में वत्तियों के पारिवारिक सदस्यों और यूके के पंजीकृत छठ श्रद्धालुओं ने वत्तियों के सूप परिक्रमा के दौरान दूध एवं जल से डूबते एवं उगते सूर्य को मंत्रोचारण के साथ अर्घ्य अर्पित किया । घाट में महिलाओं ने छठ के लोक गीत से लोगों को भाव विभोर किया ।
    संध्या अर्ध्य के बाद वत्तियों ने
    गन्नों के मंडप में मिट्टी के 12/24 दीये जलाकर कोशी भरा । महिलाओं ने छठ के लोकगीत “केलवा के पात पर उगेलन सूरज मल झुके-झुके” एवं “काँच ही बाँस के बहँगिया” गाकर माहौल को भक्तिमय बना दिया ।
    उदीयमान सूर्य को अर्ध्य देने के बाद लोगों ने हवन किया । सामूहिक रूप से गंगा आरती और सूर्यदेव की आरती गाया ।
    संस्था द्वारा उत्सव में शामिल श्रद्धालुओं को छठ प्रसाद वितरित किया गया । साथ ने यूके के विभिन्न शहरों में बसे बिहार और झारखंड के लोगों के लिए प्रसाद भेजने की अलग से व्यवस्था की हैं ।
    ट्रस्टी कैप्टन ओम प्रकाश ने सामूहिक छठ पूजा को सफल बनाने में ट्रस्टी, समिति के सदस्यों, वॉलेंटियर्स, कैटरर और ब्रह्मऋषि मिशन का आभार जताया । कहा कि
    प्रदेश में छठ प्रवासियों के लिए सामाजिक सौहार्द एवं समन्वय की कड़ी हैं । यह त्योहार प्रवासी भारतीयों की आस्था, भक्ति भावना, परंपरा और सांस्कृतिक विरासत की विशिष्ट पहचान है । संस्था का यह प्रयास देश से हजारों मील दूर रहकर अपनी धार्मिक आस्था, परंपरा की जड़ों और विरासत को जीवंत करने का सशक्त माध्यम साबित हुआ हैं ।

    लेखक: अजय कुमार

    ग्रेटर लंदन छठ पूजा प्रवासी भारतीय बिहारी कनेक्ट यूके लोक आस्था
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजिला परिषद सदस्य रूबी कुमारी ने सीढ़ी घाट किया उद्घाटन
    Next Article आदित्यपुर के आशियाना आदित्य परिसर में संपन्न हुआ महापर्व छठ

    Related Posts

    धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष, बलिदान एवं स्वाभिमान को नमन, नारायण प्राइवेट आईटीआई में श्रद्धा के साथ मनी जयंती

    November 16, 2026

    बेटे आयान के साथ हल्दीपोखर छठ घाट पहुंचे विधायक संजीव सरदार, भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित कर मांगा आशीर्वाद

    November 16, 2026

    आदित्यपुर के आशियाना आदित्य परिसर में संपन्न हुआ महापर्व छठ

    November 16, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष, बलिदान एवं स्वाभिमान को नमन, नारायण प्राइवेट आईटीआई में श्रद्धा के साथ मनी जयंती

    बेटे आयान के साथ हल्दीपोखर छठ घाट पहुंचे विधायक संजीव सरदार, भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित कर मांगा आशीर्वाद

    आदित्यपुर के आशियाना आदित्य परिसर में संपन्न हुआ महापर्व छठ

    ग्रेटर लंदन में लोक आस्था का छठ महापर्व उल्लास एवं उमंग के साथ संपन्न

    जिला परिषद सदस्य रूबी कुमारी ने सीढ़ी घाट किया उद्घाटन

    प्रशासनिक चौकसी के बीच छौड़ाही में संपन्न हुआ छठ महापर्व

    आस्था के घाट पर उमड़ा पूरा गांव, प्रवासियों और ग्रामीणों का हुआ आत्मिक मिलन

    उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ संपन्न हुआ छठ महापर्व, घाटों पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब

    उगते सूरज को अर्घ्य से पहले ही बुझ गया घर का एक चिराग, युवक की मौत के बाद बखरी में पसरा मातम

    सिमरिया धाम, बेगूसराय छठ घाट पर पुलिस प्रशासन के साथ गूंजा बाल विवाह मुक्त भारत का संदेश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.