
लेखक: राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर: कल झारखंड 15 नवंबर 2026 को अपना 26वां स्थापना दिवस मनाएगा। जिनके लिए झारखंड की स्थापना हुई थी आज वह अच्छे चिकित्सा से वांछित है। आंखों की उच्च कोटि की चिकित्सा फेको सर्जरी आयुष्मान से बंद हो जाने के कारण रोगियों को काफी परेशानी उठाना पड़ रहा।
आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल एवं पूर्णिमा नेत्रालय के सहयोग से 1 महीने के अंतराल में दोनों आंखों का 15 का एसआईसीएस विधि द्वारा पूर्णिमा नेत्रालय में आंखों का सर्जरी एवं लैंस प्रत्यारोपण किया गया। दवा एवं चश्मा दे कर सभी को घर पहुंचा दिया गया।आयुष्मान से मोतियाबिंद के फेको सर्जरी बंद हो जाने के कारण एसआईसीएस विधि से हो रहा ऑपरेशन।
एसआईसीएस का पूरा नाम स्मॉल इंसिजन कैटरेक्ट सर्जरी (Small Incision Cataract Surgery) है इसी सर्जरी से लगभग 15 लोगों का निशुल्क प्रत्यारोपण किया गया।यह मोतियाबिंद के इलाज की एक प्रभावी और किफायती विधि है, जिसमें आंख में एक छोटा सा चीरा लगाकर धुंधले प्राकृतिक लेंस को बाहर निकाला जाता है और उसकी जगह कृत्रिम लेंस (IOL) लगाया जाता है।

