
लेखक: राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। जेम्को, आजाद बस्ती स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय, कालीमाटी में शनिवार को बाल दिवस एवं झारखंड स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर की गई।
बाल दिवस पर योगा, जुंबा, स्पून बैलेंस रेस, रिले रेस और ईट योर बिस्किट रेस जैसी मनोरंजक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। वहीं, झारखंड स्थापना दिवस पर विद्यार्थियों ने भाषण, पारंपरिक नृत्य और ‘सोना झारखंड’ गीत पर आकर्षक प्रस्तुतियां दीं।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक धनंजय श्रीवास्तव ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के शारीरिक, मानसिक एवं सांस्कृतिक विकास के साथ उनमें आत्मविश्वास, अनुशासन और सहयोग की भावना विकसित करते हैं। कार्यक्रम के सफल संचालन में टीचर ट्रेनिंग के प्रशिक्षु शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
मौके पर शिक्षक राकेश कुमार सिंह, एंजेलिना तिग्गा, फूल कुमारी एवं करनदीप सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे।

