Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » छठ घाटों की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर झामुमो ने सौंपा 11 सूत्री मांगपत्र
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से जमशेदपुर झारखंड धर्म राजनीति

    छठ घाटों की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर झामुमो ने सौंपा 11 सूत्री मांगपत्र

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 12, 2026No Comments1 Min Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    छठ घाटों की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर झामुमो ने सौंपा 11 सूत्री मांगपत्र
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    लेखक: राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। छठ महापर्व को लेकर घाटों पर सुरक्षा एवं श्रद्धालुओं की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए झामुमो पूर्वी सिंहभूम जिला समिति के प्रतिनिधिमंडल ने जिला अध्यक्ष विक्टर सोरेन के नेतृत्व में उपायुक्त को 11 सूत्री मांगपत्र सौंपा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देशानुसार प्रतिनिधिमंडल ने एक दिन पूर्व विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया था। इस दौरान कार्यों में देरी और कमियां मिलने के बाद प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की मांग की गई।

    मांगपत्र में घाटों की साफ-सफाई, समतलीकरण, सीढ़ियों एवं पहुंच पथों की मरम्मत, पर्याप्त सुरक्षा, प्रकाश, शुद्ध पेयजल, अस्थायी शौचालय एवं चेंजिंग रूम, स्वास्थ्य शिविर और पार्किंग की व्यवस्था शामिल है। इसके अलावा खतरनाक घाटों पर बैरिकेडिंग, प्रशिक्षित गोताखोरों एवं तैराकों की तैनाती तथा जागरूकता अभियान चलाने की मांग की गई।

    प्रतिनिधिमंडल में पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू, जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू, उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा, वीर सिंह सुरेन, नरोत्तम दास, खुद्दू उरांव, महावीर मुर्मू, सागेन पूर्ति, अजय रजक, प्रीतम हेम्ब्रम, अभय पांडेय, लक्की सिंह, चरणजीत कौर भाटिया, नासिर खान सहित कई झामुमो नेता एवं कार्यकर्ता शामिल थे।

    छठ महापर्व
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआदर्श युवा सेवा समिति ने 200 छठव्रतियों के बीच पूजन सामग्री का किया निःशुल्क वितरण
    Next Article ग्रामीण क्षेत्र में अपराध नियंत्रण को लेकर एसएसपी की मासिक अपराध गोष्ठी, फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के निर्देश

    Related Posts

    ग्रामीण क्षेत्र में अपराध नियंत्रण को लेकर एसएसपी की मासिक अपराध गोष्ठी, फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के निर्देश

    November 12, 2026

    आदर्श युवा सेवा समिति ने 200 छठव्रतियों के बीच पूजन सामग्री का किया निःशुल्क वितरण

    November 12, 2026

    राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन ने 501 परिवारों में किया लौकी वितरण

    November 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ग्रामीण क्षेत्र में अपराध नियंत्रण को लेकर एसएसपी की मासिक अपराध गोष्ठी, फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के निर्देश

    छठ घाटों की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर झामुमो ने सौंपा 11 सूत्री मांगपत्र

    आदर्श युवा सेवा समिति ने 200 छठव्रतियों के बीच पूजन सामग्री का किया निःशुल्क वितरण

    राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन ने 501 परिवारों में किया लौकी वितरण

    Hellspin Casino Mobile App: How Short, Repeated Sessions Shape the Way You Play

    जनजातीय गौरव दिवस पर 11 से 18 नवंबर तक देशभर में कार्यक्रम आयोजित करेगी भाजपा : अर्जुन मुंडा

    बच्चों की हत्या कर शव कुएँ में फेंका, दो शव बरामद अन्य की तलाश जारी!

    ऐश्वर्या कश्यप ने बखरी के नए एसडीओ के रूप में संभाला पदभार

    बाइक की टक्कर से 70 वर्षीय वृद्ध गंभीर रूप से घायल, बेगूसराय रेफर

    वीरपुर में 62 महिला किसानों के बीच 3.15 लाख का बोनस वितरित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.