Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 34.87 करोड़ के निर्माणाधीन डिग्री कॉलेज की गुणवत्ता को लेकर संशय
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां

    34.87 करोड़ के निर्माणाधीन डिग्री कॉलेज की गुणवत्ता को लेकर संशय

    News DeskBy News DeskNovember 3, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    34.87 करोड़ के निर्माणाधीन डिग्री कॉलेज की गुणवत्ता को लेकर संशय

     

    *कम मजदूरी भुगतान को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी, खड़ियासाई में बन रहा भवन, डीसी से शिकायत की तैयारी; कार्रवाई नहीं होने पर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी*

     

    राष्ट्र संवाद संवाददाता, पोटका

     

    पोटका के खड़ियासाई में 34.87 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन डिग्री कॉलेज भवन की गुणवत्ता और मजदूरों के भुगतान को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। निर्माण कार्य में निर्धारित गुणवत्ता मानकों की अनदेखी और मजदूरों को उचित मेहनताना नहीं मिलने के आरोप लगाते हुए स्थानीय ग्रामीणों ने नाराजगी जताई है। ग्रामीणों ने मामले में पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त को लिखित शिकायत सौंपने का निर्णय लिया है।

     

    स्थानीय लोगों का कहना है कि डिग्री कॉलेज क्षेत्र के विद्यार्थियों के भविष्य से जुड़ी महत्वपूर्ण परियोजना है। ऐसे में निर्माण में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने निर्माण कार्य की निष्पक्ष जांच कराने, गुणवत्ता मानकों का पालन सुनिश्चित करने तथा मजदूरों का उचित बकाया मेहनताना समय पर भुगतान करने की मांग की है।

     

    ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि शिकायत के बावजूद संबंधित विभाग और निर्माण एजेंसी ने ठोस पहल नहीं की, तो वे धरना-प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।

     

    गौरतलब है कि कॉलेज भवन का निर्माण पूरा होने से पोटका क्षेत्र के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए स्थानीय स्तर पर बेहतर सुविधा मिलने की उम्मीद है। इससे उन्हें पढ़ाई के लिए दूर-दराज के क्षेत्रों में जाने की परेशानी कम होगी और क्षेत्र में उच्च शिक्षा का विस्तार हो सकेगा। ग्रामीणों का कहना है कि करोड़ों रुपये की इस परियोजना में केवल भवन खड़ा करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि उसका मजबूत, सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण होना भी जरूरी है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleथाना से चंद कदम दूर चोरों ने तोड़ा दुकान का ताला
    Next Article हेलमेट चेकिंग के नाम पर कार्रवाई पर उठे सवाल, बीमार महिला से वसूला ₹1,000 का चालान

    Related Posts

    आज एक घंटे चलेगा ‘#DownloadECINet’ अभियान, युवाओं से भागीदारी की अपील

    November 4, 2026

    मतदान केंद्रों पर बीएलओ-बीएलए टू की पांचवीं बैठक, चुनावी पाठशाला भी आयोजित

    November 4, 2026

    गुरुचरण महतो ‘अपवाद’ को मिलेगा मुंशी प्रेमचंद ग्लोबल समर्पण समाज गौरव अवार्ड

    November 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    आज एक घंटे चलेगा ‘#DownloadECINet’ अभियान, युवाओं से भागीदारी की अपील

    मतदान केंद्रों पर बीएलओ-बीएलए टू की पांचवीं बैठक, चुनावी पाठशाला भी आयोजित

    गुरुचरण महतो ‘अपवाद’ को मिलेगा मुंशी प्रेमचंद ग्लोबल समर्पण समाज गौरव अवार्ड

    पुश्तैनी जमीन से सात पुराने पेड़ काटकर ले जाने का आरोप, जांच की मांग

    संथाली को झारखंड की प्रथम राजभाषा का दर्जा देने की मांग राज्यपाल तक पहुंची

    कालिया दमन अहंकार के नाश का प्रतीक : आलोक कृष्ण शास्त्री

    *प्रेम विवाह के तीन साल बाद आदित्यपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत

    *चोरी के लोहा कारोबार का ठिकाना बने अवैध स्क्रैप टाल! जांच की मांग

    सभापति सुरेश पासवान ने सरायकेला परिसदन में की जिला स्तरीय समीक्षा

    जर्जर पुलिया से हादसे का खतरा, सड़क पर बह रहा खेत का पानी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.