Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एसएम स्टील प्रबंधन के खिलाफ बढ़ा ग्रामीणों का असंतोष
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां

    एसएम स्टील प्रबंधन के खिलाफ बढ़ा ग्रामीणों का असंतोष

    News DeskBy News DeskNovember 2, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    एसएम स्टील प्रबंधन के खिलाफ बढ़ा ग्रामीणों का असंतोष

     

    *1200 एकड़ जमीन देने के बाद भी रोजगार से वंचित जमीनदाता, सप्तग्राम विकास संघ ने तैयार की रोजगार के इच्छुक स्थानीय लोगों की सूची, प्रबंधन को सौंपकर प्राथमिकता देने की मांग; आंदोलन की चेतावनी*

     

    राष्ट्र संवाद संवाददाता, चांडिल

     

    निर्माणाधीन एसएम स्टील प्लांट में स्थानीय जमीनदाताओं को रोजगार नहीं मिलने से ग्रामीणों में असंतोष गहराता जा रहा है। प्लांट के लिए सात मौजा के करीब 1500 लोगों ने लगभग 1200 एकड़ जमीन दी है, लेकिन इसके बावजूद उन्हें रोजगार के लिए कंपनी प्रबंधन का चक्कर लगाना पड़ रहा है।

     

    सोमवार को आदरडीह स्थित सामुदायिक भवन में सप्तग्राम विकास संघ की बैठक हुई। इसमें जमीनदाताओं के नियोजन का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। बैठक में रोजगार के इच्छुक स्थानीय जमीनदाताओं की सूची तैयार कर कंपनी प्रबंधन को सौंपने का निर्णय लिया गया। इसके बाद संघ के प्रतिनिधिमंडल ने प्रबंधन से मुलाकात कर स्थानीय लोगों को प्राथमिकता के आधार पर रोजगार देने की मांग की।

     

    संघ के अध्यक्ष जयंत कुमार रजक ने कहा कि जमीन अधिग्रहण के दौरान कंपनी ने स्थानीय लोगों को रोजगार सहित कई सुविधाएं देने का भरोसा दिया था। इसके विपरीत, अब प्लांट के निर्माण कार्य में बाहरी लोगों को प्राथमिकता दी जा रही है, जबकि जमीन देने वाले ग्रामीण रोजगार से वंचित हैं। उन्होंने कहा कि कंपनी के लिए स्थानीय लोगों ने अपनी उपजाऊ जमीन दी है, इसलिए रोजगार के मामले में भी पहला अधिकार उन्हीं का बनता है।

     

    रजक ने प्रबंधन को चेतावनी दी कि यदि जल्द ही जमीनदाताओं को रोजगार से नहीं जोड़ा गया तो सप्तग्राम विकास संघ आंदोलन करने को बाध्य होगा। उन्होंने कहा कि जमीन देने के बाद भी रोजगार के लिए भटकना स्थानीय लोगों के साथ अन्याय है

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर लिटरेचर फेस्टिवल 2.0 का भव्य आयोजन, सजेगा साहित्य और संस्कृति का महाकुंभ
    Next Article दीपावली-धनतेरस पर ज्वेलरी दुकानों की सुरक्षा को लेकर पुलिस सतर्क

    Related Posts

    आदित्यपुर में सनसनीखेज गोलीकांड, 111 सेव लाइफ अस्पताल के संचालक डॉ. ओपी आनंद को सगे भाई ने मारी गोली

    November 2, 2026

    चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल, लोकतंत्र की अग्निपरीक्षा

    November 2, 2026

    मैं सत्ता का प्रथम विपक्षी,

    November 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    आदित्यपुर में सनसनीखेज गोलीकांड, 111 सेव लाइफ अस्पताल के संचालक डॉ. ओपी आनंद को सगे भाई ने मारी गोली

    चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल, लोकतंत्र की अग्निपरीक्षा

    मैं सत्ता का प्रथम विपक्षी,

    गम्हरिया की घटना ने पुलिसिंग की बुनियाद पर खड़े किए गंभीर सवाल

    बेटे को खोने वाले परिवार के घर पहुंचे अमित सिंह प्रिंस, रोते हुए बोले—मुझे अपना बेटा मान लो, मैं पूरा फर्ज निभाऊंगा

    उत्तर प्रदेश की सियासत में जनता के मुद्दे कहां गुम हैं?

    सोनिया गांधी ने राजद प्रमुख लालू यादव से मुलाकात की

    रामलीला में अखिलेश की हुंकार, यूपी में गठबंधन की एकता पर सवाल!

    गोकर्ण समुद्र तट पर हादसा, जमशेदपुर की सॉफ्टवेयर इंजीनियर शोभा दास की मौत

    इंडिया गठबंधन की दिल्ली रैली ऐतिहासिक, मोदी सरकार के खिलाफ जनता में आक्रोश : रियाजुद्दीन खान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.