पोटका के दो राशन डीलर विभाग द्वारा सम्मानित
राष्ट्र संवाद संवाददाता, पोटका
जिला आपूर्ति विभाग के द्वारा प्रखंड क्षेत्र में बेहतर खाद्यान्न वितरण प्रतिशत बढ़ाने वाले राशन डीलरों का एक सम्मान समारोह का आयोजन सिदगोड़ा टाउन हॉल में किया गया। सम्मान समरोह में लगातार बेहतर वितरण प्रतिशत करने वाले जिला के प्रत्येक प्रखंड के डीलरों को सम्मानित किया गया। इसी कड़ी में पोटका प्रखंड क्षेत्र के दो दुकानदार असगर अली अंसारी और जितेंदर कुमार गुप्ता को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर एसओ आर राहुल आंनद, डीएसओ जुल्फेक्कार अंसारी, जिला डीलर संघ के अध्यक्ष मोहन साव, महासचिव प्रमोद गुप्ता, पोटका डीलर संघ के अध्यक्ष अनवर अली के अलावा डीलर रजेंद्र गुप्ता, द्वारिका गुप्ता, स्वपन दत्ता, रेणुका कालेन्दी, अशोक दास, सुलाता मण्डल आदि उपस्थित थे।

