

*नीलकंठ धाम में चिराग पासवान के जन्मदिन पर पूजा, दीर्घायु की कामना*
राष्ट्र संवाद संवाददाता
*बखरी-बेगूसराय :* लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के जन्मदिवस के अवसर पर बखरी प्रखंड अध्यक्ष पंकज पासवान ने गुजरात के नर्मदा जिले स्थित प्रसिद्ध नीलकंठ धाम पोईचा मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की।
इस दौरान उन्होंने भगवान से चिराग पासवान के स्वस्थ, सुखमय एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
मौके पर पंकज पासवान ने कहा कि चिराग पासवान युवा पीढ़ी के प्रेरणास्रोत हैं। उनके नेतृत्व में पार्टी लगातार मजबूत हो रही है। उन्होंने अपनी मेहनत, संघर्ष और जनसेवा से युवाओं के बीच अलग पहचान बनाई है।
उन्होंने चिराग पासवान को जन्मदिन की हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की मंगलकामना की।

