

गम्हरिया थाने की कमान राजेश टुडू को
राष्ट्र संवाद संवाददाता, गम्हरिया
सरायकेला-खरसावां के एसपी मनोज स्वर्गियारी ने इंस्पेक्टर राजेश टुडू को गम्हरिया थाने की जिम्मेदारी सौंपी है। रविवार को एसपी की मौजूदगी में उन्होंने नए थाना प्रभारी के रूप में पदभार ग्रहण किया। टुडू ने कहा कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ महिलाओं की सुरक्षा और आम लोगों का पुलिस पर भरोसा कायम करना उनकी प्राथमिकता होगी। उल्लेखनीय है कि थाने में महिला से दुष्कर्म के आरोप के बाद तत्कालीन थाना प्रभारी समेत छह पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है।

