Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां

    इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि

    News DeskBy News DeskOctober 31, 2026No Comments1 Min Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि

     

    राष्ट्र संवाद संवाददाता, गम्हरिया

     

    जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से लाल बिल्डिंग चौक पर कार्यक्रम आयोजित कर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 42वीं पुण्यतिथि मनाई गई। वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व जिला उपाध्यक्ष फूलकांत झा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

     

    इस अवसर पर फूलकांत झा ने कहा कि देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा के लिए इंदिरा गांधी का समर्पण और सर्वोच्च बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उनका साहस, नेतृत्व और राष्ट्र के प्रति प्रतिबद्धता देशवासियों को हमेशा प्रेरित करती रहेगी।

     

    कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेसजनों ने इंदिरा गांधी के योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने तथा राष्ट्रीय एकता और अखंडता की रक्षा का संकल्प लिया।

     

    मौके पर प्रखंड उपाध्यक्ष इंद्रकांत झा, महासचिव धनंजय गोप, सूरज, जगन्नाथपुर पंचायत अध्यक्ष प्रकाश झा, रंजीत पासवान, निखिल सरकार, धीरेंद्र मलिक, डॉ. केएन मंडल, धीमान, अशोक बावली, सोमा मुखर्जी, सुनील और विनोद तिवारी समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआईडीटीआर में 120 युवाओं का तकनीकी प्रशिक्षण पूरा
    Next Article छठ घाट पर चाय-बिस्कुट, पत्रकारों का सम्मान और गौ-सेवा करेगा मारवाड़ी युवा मंच

    Related Posts

    बदहाल सड़क से बेहाल ग्रामीण, पांच किमी का सफर तय करने में लग रहे 20 मिनट

    November 1, 2026

    चांडिल में अवैध शराब भट्ठियों के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी

    November 1, 2026

    कुशपुतुल के ग्रामीणों ने ईचागढ़ विधायक को सौंपा ज्ञापन

    November 1, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बदहाल सड़क से बेहाल ग्रामीण, पांच किमी का सफर तय करने में लग रहे 20 मिनट

    चांडिल में अवैध शराब भट्ठियों के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी

    कुशपुतुल के ग्रामीणों ने ईचागढ़ विधायक को सौंपा ज्ञापन

    चित्रांकन और निबंध प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा*l

    मोहनपुर के जंगल में पेड़ से लटकता मिला 20 वर्षीय युवक का शव

    गम्हरिया थाना कांड के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, एसपी को सौंपा ज्ञापन

    राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए जिले के 11 खिलाड़ी चयनित

    शताब्दी वर्ष पर जमशेदपुर में भव्य शाखा संगम, 213 शाखाओं के स्वयंसेवक हुए एकत्रित

    सरायकेला में जेएचटीईटी शांतिपूर्ण संपन्न, 16,315 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा

    भाजपा नेता अनिल सिंह का खुला पत्र

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.