दीपावली और छठ पर रेलवे का तोहफा, दक्षिण पूर्व रेलवे चलाएगा 7 अतिरिक्त TOD स्पेशल ट्रेनें
टाटानगर समेत कई स्टेशनों से गुजरेंगी विशेष ट्रेनें, बिहार, राजस्थान और झारखंड के यात्रियों को मिलेगी राहत
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। दीपावली एवं छठ महापर्व के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे ने स्पेशल ट्रेन ऑन डिमांड (TOD) सेवाएं चलाने का निर्णय लिया है। यात्रियों की सुविधा और त्योहारों में सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न मार्गों पर सात जोड़ी विशेष ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा। इन ट्रेनों से झारखंड, बिहार, राजस्थान और अन्य क्षेत्रों के यात्रियों को राहत मिलेगी।
इन विशेष ट्रेनों का परिचालन कार्यक्रम इस प्रकार है :
1. 08009 संतरागाछी–अजमेर वन-वे स्पेशल: 31 अक्टूबर को संतरागाछी से दोपहर 1:15 बजे प्रस्थान। टाटानगर, चांडिल, पुरुलिया, मूरी, रांची और लोहरदगा होकर अजमेर पहुंचेगी।
5. 08625/08626 रांची–पूर्णिया कोर्ट स्पेशल: 6 से 20 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार रांची से तथा 7 से 21 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार पूर्णिया कोर्ट से चलेगी। मूरी और बोकारो स्टील सिटी में ठहराव।
6. 08895/08896 गोंदिया–पटना पूजा स्पेशल: 6 से 20 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार गोंदिया से तथा 7 से 21 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार पटना से परिचालन। राउरकेला, हटिया, रांची, मूरी और बोकारो होकर गुजरेगी।
7. 09165/09166 प्रतापनगर–संतरागाछी स्पेशल: 2 नवंबर को प्रतापनगर से तथा 4 नवंबर को संतरागाछी से एक-एक फेरा लगाएगी। टाटानगर, चक्रधरपुर, राउरकेला और झारसुगुड़ा में ठहराव रहेगा।
रेलवे के इस निर्णय से त्योहारों के दौरान लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प मिलेगा। विशेषकर टाटानगर, रांची और बोकारो होकर गुजरने वाली ट्रेनों से झारखंड के यात्रियों को लाभ होगा।

