चीनी की बढ़ती कीमतों पर अंकुश लगाए केंद्र: फूलकांत
राष्ट्र संवाद संवाददाता, गम्हरिया
जन वितरण प्रणाली संघ के जिलाध्यक्ष फूलकांत झा ने चीनी की बढ़ती कीमतों पर चिंता जताते हुए केंद्र सरकार से तत्काल प्रभावी कदम उठाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि त्योहारों में चीनी की खपत बढ़ने के कारण कीमतों में वृद्धि का सीधा असर गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के बजट पर पड़ता है। उन्होंने सरकार से कीमतों पर नियंत्रण के लिए ठोस उपाय करने तथा जन वितरण प्रणाली के माध्यम से राशन कार्डधारियों को रियायती दर पर चीनी उपलब्ध कराने की व्यवस्था करने की अपील की, ताकि त्योहारों के दौरान आम लोगों को आर्थिक राहत मिल सके।

