‘देश बचाओ, वोट बचाओ’ अभियान के तहत पंचायतों में लगेगी चौपाल
राष्ट्र संवाद संवाददाता, गम्हरिया
जिला कमेटी के निर्देश पर गम्हरिया प्रखंड कांग्रेस कमेटी की बैठक स्थानीय पार्टी कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष अनिल कुमार ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में ‘देश बचाओ, वोट बचाओ’ अभियान के तहत सभी पंचायतों में चौपाल आयोजित कर ग्रामीणों को मतदान के अधिकार के प्रति जागरूक करने का निर्णय लिया गया।
बैठक में आगामी एक नवंबर को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर आयोजित ‘दिल्ली चलो’ कार्यक्रम को सफल बनाने पर भी चर्चा हुई। प्रखंड से 20 कार्यकर्ताओं के दिल्ली जाने की सहमति बनी। इसके लिए सभी पंचायत अध्यक्षों को जिम्मेदारी सौंपी गई।
बैठक में प्रखंड प्रभारी बसंत हांसदा, जिला मीडिया प्रभारी सुमन्त कुमार शर्मा, महासचिव राजू रजक, उर्मिला देवी, इंटक जिलाध्यक्ष रानी शर्मा, मंडल अध्यक्ष करण मार्डी, चंद्रा मुर्मु, शिवशंकर पासवान, हर्ष शर्मा, संजीव कुमार दास और रामानंद यादव समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

