Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कदमा में पुलिस की छापेमारी, लोडेड देसी कट्टा और गोली के साथ दो युवक गिरफ्तार
    Breaking News Headlines अपराध खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    कदमा में पुलिस की छापेमारी, लोडेड देसी कट्टा और गोली के साथ दो युवक गिरफ्तार

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 28, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कदमा में पुलिस की छापेमारी, लोडेड देसी कट्टा और गोली के साथ दो युवक गिरफ्तार

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर: कदमा थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध हथियार रखने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। रामजनम नगर स्थित काली मंदिर रोड पर की गई छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से एक लोडेड देसी कट्टा, एक अतिरिक्त गोली और मोबाइल फोन बरामद किया है। पुलिस को आशंका है कि दोनों युवक किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की तैयारी में थे। बुधवार को सिटी एसपी ललित मीणा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले का खुलासा किया।
    पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 27 अक्टूबर की रात गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि रामजनम नगर काली मंदिर रोड निवासी समीर नाग अपने एक साथी के साथ घर में अवैध देसी कट्टा लेकर मौजूद है। सूचना में यह भी बताया गया था कि दोनों किसी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। सूचना की पुष्टि के बाद वरीय अधिकारियों के निर्देश पर थाना प्रभारी दिलीप कुमार यादव के नेतृत्व में छापेमारी टीम का गठन किया गया।
    पुलिस टीम जब समीर नाग के घर पहुंची, तो कमरे में दो युवक बैठे हुए मिले। पुलिस को देखते ही दोनों ने भागने की कोशिश की, लेकिन सतर्क पुलिसकर्मियों ने उन्हें मौके पर ही पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस ने कमरे और दोनों युवकों की तलाशी ली।
    गिरफ्तार आरोपियों की पहचान करीब 20 वर्षीय समीर नाग उर्फ आदित्य नाग, निवासी रामजनम नगर काली मंदिर रोड, कदमा और करीब 19 वर्षीय शुभम कुहार, निवासी भाटिया बस्ती रोड नंबर 10-12, राज बिहारी पथ, कदमा के रूप में हुई है।
    पुलिस के मुताबिक, तलाशी के दौरान समीर नाग की पैंट की दाहिनी जेब से एक स्मार्टफोन बरामद हुआ। वहीं, कमरे की तलाशी लेने पर एक लोडेड देसी कट्टा मिला। इसके अलावा शुभम कुहार के ट्राउजर की जेब से एक अतिरिक्त गोली बरामद की गई।

    हथियार के स्रोत और कथित तौर पर किस वारदात को अंजाम देने की योजना बनाई जा रही थी, इसकी भी जांच की जा रही है।
    पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, गिरफ्तार समीर नाग का पूर्व आपराधिक इतिहास भी रहा है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकुष्ठ रोग की जल्द पहचान और इलाज से दिव्यांगता रोकना संभव : डॉ. रंजीत पांडा
    Next Article गर्भवती नवविवाहिता की मौत का मामला : चार गिरफ्तार

    Related Posts

    डॉ. गजेंद्र सेनापति ने 100वीं बार रक्तदान कर बनाया कीर्तिमान

    October 28, 2026

    गम्हरिया में मिठाई दुकानों की जांच, एक्सपायरी सिरप नष्ट

    October 28, 2026

    डिवाइडर से टकराकर कार क्षतिग्रस्त, बाल बाल बचा चालक

    October 28, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    डॉ. गजेंद्र सेनापति ने 100वीं बार रक्तदान कर बनाया कीर्तिमान

    गम्हरिया में मिठाई दुकानों की जांच, एक्सपायरी सिरप नष्ट

    डिवाइडर से टकराकर कार क्षतिग्रस्त, बाल बाल बचा चालक

    चीनी की बढ़ती कीमतों पर अंकुश लगाए केंद्र: फूलकांत

    ‘देश बचाओ, वोट बचाओ’ अभियान के तहत पंचायतों में लगेगी चौपाल

    जगन्नाथपुर में पत्नी की गैता से वार कर हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

    ग्रामसभा की उपेक्षा के गंभीर परिणाम होंगे : मुखिया

    मॉर्निंग वॉक में ‘डबल ड्यूटी’! सेहत भी, जेब भी?

    शिक्षक पात्रता परीक्षा में गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं, 30 केंद्रों पर कड़ी निगरानी

    सेवा कार्यों से सामाजिक समरसता का निर्माण : गुरुशरण प्रसाद

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.