Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आस्था, सांस्कृतिक स्वाभिमान और विकसित भारत के संकल्प का प्रतीक है अयोध्या का दीपोत्सव: योगी आदित्यना
    Breaking News Headlines राजनीति राष्ट्रीय संपादकीय

    आस्था, सांस्कृतिक स्वाभिमान और विकसित भारत के संकल्प का प्रतीक है अयोध्या का दीपोत्सव: योगी आदित्यना

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 27, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    आस्था, सांस्कृतिक स्वाभिमान और विकसित भारत के संकल्प का प्रतीक है अयोध्या का दीपोत्सव: योगी आदित्यनाथ
    लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार के कार्यकाल में बीते वर्षों के दौरान अयोध्या में दीपावली का आयोजन भव्यता और दिव्यता के नए आयाम स्थापित कर रहा है। सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर अपने पोस्ट मे उन्होंने कहा कि सप्तपुरियों में श्रेष्ठ भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या के पुनर्वैभव की सबसे मनोहारी अभिव्यक्ति दीपोत्सव के रूप में दिखाई देती है। दसवें भव्य और दिव्य दीपोत्सव के स्वागत में पूरी अयोध्या उत्साह और श्रद्धा से सराबोर है।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2017 में 1.71 लाख दीपों के प्रज्वलन से शुरू हुई दीपोत्सव की यात्रा आज देश-दुनिया के करोड़ों रामभक्तों की आस्था और उत्साह का प्रतीक बन चुकी है। हर वर्ष की तरह इस बार भी रामभक्त बड़ी संख्या में दीप प्रज्वलित कर विश्व कीर्तिमान स्थापित करने को उत्सुक हैं।
    अपनी पोस्ट मे योगी आदित्यनाथ कहते है कि दीपोत्सव केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि उन पीढ़ियों के सपनों का उजास है, जिन्होंने सदियों तक अपनी आस्था में भगवान श्रीराम की अयोध्या को उसके त्रेतायुगीन वैभव में देखने की अभिलाषा संजोए रखी।
    उन्होंने कहा कि आज अयोध्या में प्रज्वलित होने वाला प्रत्येक दीप तुष्टीकरण के अंधकार पर आस्था की विजय, सांस्कृतिक स्वाभिमान के उदय और विकसित भारत के निर्माण के संकल्प का प्रतीक है। दीपोत्सव भारतीय संस्कृति, परंपरा और विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ ही देश-दुनिया में भगवान श्रीराम के आदर्शों और मर्यादा का संदेश भी प्रसारित कर रहा है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअखिलेश यादव का सियासी साइबर अलर्ट, बोले- ‘प्री-पेड पार्टियों’ और दूसरे के इशारे पर चलने वाले नेताओं
    Next Article Betway Casino Review: How Quick-Hit Players Actually Use the Platform

    Related Posts

    आदित्यपुर में युवक की हाइटेंशन करंट से मौत

    October 28, 2026

    डॉ. गजेंद्र सेनापति ने 100वीं बार रक्तदान कर बनाया कीर्तिमान

    October 28, 2026

    गम्हरिया में मिठाई दुकानों की जांच, एक्सपायरी सिरप नष्ट

    October 28, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    चतरा एसपी अनिमेष नैथानी के निर्देश पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 164 किलो गांजा जब्त; तस्करों की तलाश जारी

    आदित्यपुर में युवक की हाइटेंशन करंट से मौत

    डॉ. गजेंद्र सेनापति ने 100वीं बार रक्तदान कर बनाया कीर्तिमान

    गम्हरिया में मिठाई दुकानों की जांच, एक्सपायरी सिरप नष्ट

    डिवाइडर से टकराकर कार क्षतिग्रस्त, बाल बाल बचा चालक

    चीनी की बढ़ती कीमतों पर अंकुश लगाए केंद्र: फूलकांत

    ‘देश बचाओ, वोट बचाओ’ अभियान के तहत पंचायतों में लगेगी चौपाल

    जगन्नाथपुर में पत्नी की गैता से वार कर हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

    ग्रामसभा की उपेक्षा के गंभीर परिणाम होंगे : मुखिया

    मॉर्निंग वॉक में ‘डबल ड्यूटी’! सेहत भी, जेब भी?

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.