साकची में राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन के जिला कार्यालय का उद्घाटन
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर: राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन, पूर्वी सिंहभूम के नवनिर्मित जिला कार्यालय का उद्घाटन साकची स्थित टीएम-13 नंबर गद्दी के प्रथम तल पर प्रदेश अध्यक्ष दिलीप कुमार निलेश ने किया। कार्यालय में स्वर्गीय अशोक साव के नाम पर कक्ष का नामकरण किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत शीतला मंदिर से निकाली गई शोभायात्रा से हुई।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कार्यालय समाज के लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के साथ सामाजिक एकता और संगठन की मजबूती में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
कार्यक्रम में प्रदेश कोषाध्यक्ष महेश लाल, मनोज साव, अदित साव, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष शैलेंद्र, जिला कार्यकारी अध्यक्ष शैलेंद्र, शिलोचन साहू और रामगोपाल जायसवाल सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

