रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो ने जताया शोक
*सरना उमूल में मौन रखकर दी गई श्रद्धांजलि*
राष्ट्र संवाद संवाददाता, गम्हरिया
स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर टायो सरना उमूल में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। झारखंड मुक्ति मोर्चा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की। इस दौरान शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की गई।
कार्यक्रम में केंद्रीय सदस्य कृष्ण बास्के, जिला अध्यक्ष डॉ. शुभेंदु महतो, युवा जिला अध्यक्ष भुगलु सोरेन, छात्र मोर्चा उपाध्यक्ष होपना बेसरा तथा प्रखंड अध्यक्ष भोमरा माझी मौजूद रहे।
इसके अलावा अमृत महतो, गौतम महतो, प्रखंड सचिव मंगल माझी, प्रखंड सह-सचिव शंभू टुडू, युवा प्रखंड अध्यक्ष अनिल सोरेन, सरोज मुखर्जी, विश्वनाथ हांसदा और देव मार्डी सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की।

