Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भारतीय IT कंपनियों पर USA में बड़ा एक्शन, इंफोसिस-विप्रो समेत कई कंपनियों के लेबर सर्टिफिकेशन पर रोक
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    भारतीय IT कंपनियों पर USA में बड़ा एक्शन, इंफोसिस-विप्रो समेत कई कंपनियों के लेबर सर्टिफिकेशन पर रोक

    News DeskBy News DeskOctober 9, 2026Updated:October 9, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    वॉशिंगटन. अमेरिका में भारतीय आईटी कंपनियों को लेकर बड़ा फैसला सामने आया है. अमेरिकी प्रशासन ने कॉग्निजेंट, इंफोसिस, टाटा, विप्रो, एचसीएल और कैपजेमिनी समेत कई बड़ी आईटी कंपनियों के साथ माइक्रोसॉफ्ट और एडोब को भी परमानेंट लेबर सर्टिफिकेशन प्रोग्राम से निलंबित करने का ऐलान किया है. इस कार्यक्रम के तहत कंपनियां विदेशी कर्मचारियों के लिए ग्रीन कार्ड की प्रक्रिया में जरूरी श्रम प्रमाणन हासिल करने के लिए आवेदन करती हैं.

    अमेरिकी श्रम सचिव कीथ सोंडरलिंग ने इस फैसले की घोषणा की. इस दौरान अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस भी मौजूद रहे. सोंडरलिंग ने कहा कि संबंधित कंपनियों की नई श्रम प्रमाणन अर्जियों को स्वीकार नहीं किया जाएगा और लंबित अर्जियों पर भी फिलहाल कोई कार्रवाई नहीं होगी.

    सोंडरलिंग के मुताबिक, वर्ष 2009 से इन कंपनियों ने लगभग 30 लाख विदेशी कर्मचारियों की मांग की है. उनके अनुसार, इस अवधि में 2.30 लाख से अधिक एच-1बी वीजा मंजूर हुए और एक लाख से ज्यादा स्थायी श्रम प्रमाणन जारी किए गए. उन्होंने आरोप लगाया कि इन नियुक्तियों के कारण अमेरिकी कर्मचारियों के रोजगार के अवसर प्रभावित हुए.

    अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा कि परमानेंट लेबर सर्टिफिकेशन प्रक्रिया के तहत कंपनियों को विदेशी कर्मचारी के लिए आवेदन करने से पहले अमेरिका में संबंधित नौकरी का विज्ञापन देना होता है. उन्हें यह साबित करना पड़ता है कि उस पद के लिए योग्य अमेरिकी कर्मचारी उपलब्ध नहीं है और विदेशी कर्मचारी को स्थायी रूप से नियुक्त करने की जरूरत है. वेंस ने कुछ विश्वविद्यालयों की भी आलोचना की. उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ संस्थान विदेशी छात्रों को अमेरिका आने की अनुमति देने वाले कार्यक्रमों का दुरुपयोग कर रहे हैं. जे-1 वीजा के तहत विदेशी नागरिकों को निर्धारित अवधि के लिए शैक्षणिक, प्रशिक्षण और सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रमों में हिस्सा लेने की अनुमति दी जाती है.

    इससे पहले सितंबर में ट्रंप प्रशासन ने एच-1बी वीजा से जुड़े नियमों में बदलाव का प्रस्ताव भी रखा था. अमेरिकी प्रशासन के इस नए कदम से भारतीय आईटी कंपनियों और उनके विदेशी कर्मचारियों की ग्रीन कार्ड प्रक्रिया पर असर पडऩे की आशंका है. हालांकि, इसके वास्तविक प्रभाव का आकलन संबंधित आदेश की शर्तों और उसके क्रियान्वयन के बाद ही किया जा सकेगा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउप चुनाव : बंगाल की दोनों सीटों पर बीजेपी आगे, तमिलनाडु में 2 सीटों पर टीवीके को बढ़त
    Next Article अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा की स्टार्टअप दुनिया में नई पारी, डीपटेक और स्पेस में निवेश पर फोकस

    Related Posts

    यूपी : नशीली कॉफी पिलाकर पत्नी ने काटा पति का प्राइवेट पार्ट, युवक की हालत नाजुक, महिला गिरफ्तार

    October 9, 2026

    भारत में बच्चों से जुड़ी आपत्तिजनक सामग्री पर Meta की बड़ी कार्रवाई, 53 लाख मामलों पर लिया एक्शन

    October 9, 2026

    नाना पाटेकर का जाना, जैसे अभिनय की एक जीवंत किताब का बंद हो जाना

    October 9, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    यूपी : नशीली कॉफी पिलाकर पत्नी ने काटा पति का प्राइवेट पार्ट, युवक की हालत नाजुक, महिला गिरफ्तार

    भारत में बच्चों से जुड़ी आपत्तिजनक सामग्री पर Meta की बड़ी कार्रवाई, 53 लाख मामलों पर लिया एक्शन

    नाना पाटेकर का जाना, जैसे अभिनय की एक जीवंत किताब का बंद हो जाना

    पैरा शूटिंग टीम के चयन पर घमासान, 20% कमीशन मांगने का आरोप; PCI ने कहा- चयन पूरी तरह मेरिट पर

    मुंबई में दबोचा गया लोन ठगी का आरोपी बृजेश तिवारी, हथियारों की फोटो दिखाकर जमाता था रौब

    सऊदी अरब में एयरपोर्ट पर फिर हमला, दिल्ली से रियाद जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट लौटी भारत की कई उड़ानें रद्द

    झारखंड DGP नियुक्ति नियमों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, तदाशा मिश्रा की नियुक्ति पर भी पड़ सकता है असर

    अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा की स्टार्टअप दुनिया में नई पारी, डीपटेक और स्पेस में निवेश पर फोकस

    भारतीय IT कंपनियों पर USA में बड़ा एक्शन, इंफोसिस-विप्रो समेत कई कंपनियों के लेबर सर्टिफिकेशन पर रोक

    उप चुनाव : बंगाल की दोनों सीटों पर बीजेपी आगे, तमिलनाडु में 2 सीटों पर टीवीके को बढ़त

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.