नई दिल्ली. 4 राज्यों की 6 सीटों पर काउंटिंग शुरू हो गई है. बंगाल की नंदीग्राम और रेजीनगर में भाजपा को बढ़त है. वहीं, रुझानों में तमिलनाडु की दोनों सीटों पर सीएम विजय की पार्टी टीवीके आगे चल रही है. वहीं असम में एक लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भी भाजपा आगे चल रही है.
पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम और रेजीनगर, तमिलनाडु की मदुरंतकम और धारापुरम, पुडुचेरी की थट्टनचावेंडी विधानसभा सीटों, असम की नगांव लोकसभा सीट पर उपचुनाव हुए थे. 6 अक्टूबर को वोटिंग हुई थी.
नंदीग्राम में टीएमसी प्रत्याशी ने नामांकन वापस ले लिया था. इसके बाद ममता बनर्जी ने जिस कांग्रेस प्रत्याशी को समर्थन दिया, वह गिरफ्तार हो गए थे. हालांकि, उन्हें चुनाव के लिए जमानत मिल गई. यहां बीजेपी और कांग्रेस के बीच मुकाबला है. असम की नगांव लोकसभा सीट पर बीजेपी के देवाशीष शर्मा, कांग्रेस के सिबामोनी बोरा और एआईयूडीएफ प्रमुख बदरुद्दीन अजमल के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है. देवाशीष पूर्व आईएएस अफसर हैं.

