Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 14 शहीदों की शहादत को सलाम, चतरा में फिर गूंजी उग्रवाद के खात्मे की हुंकार, शहीद विनय भारती समेत 14 वीर सपूतों को दी गई श्रद्धांजलि
    झारखंड

    14 शहीदों की शहादत को सलाम, चतरा में फिर गूंजी उग्रवाद के खात्मे की हुंकार, शहीद विनय भारती समेत 14 वीर सपूतों को दी गई श्रद्धांजलि

    nizamBy nizamOctober 8, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    14 शहीदों की शहादत को सलाम, चतरा में फिर गूंजी उग्रवाद के खात्मे की हुंकार, शहीद विनय भारती समेत 14 वीर सपूतों को दी गई श्रद्धांजलि

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    चतरा: कुंदा के बनियाडीह पहाड़ पर हुए भीषण लैंडमाइंस विस्फोट ने चतरा की धरती को शहादत से लाल कर दिया था। उस दर्दनाक घटना में एसडीपीओ विनय भारती समेत पुलिस और सीआरपीएफ के 14 अधिकारी-जवानों ने मातृभूमि की रक्षा करते हुए अपने प्राण न्योछावर कर दिए थे। *21 साल बाद भी उनकी शहादत की यादें ताजा हैं। शहादत दिवस पर चतरा ने एक बार फिर उन वीर सपूतों को नमन किया। शहर के शहीद विनय भारती पार्क में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में जिला प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों ने शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। उपायुक्त रवि आनंद, पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी, एसडीपीओ सन्नी वर्धन, मेजर सुबोध गुप्ता समेत प्रशासन और पुलिस के अधिकारी मौजूद थे।अधिकारियों ने शहीद एसडीपीओ विनय भारती की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर उन सभी वीर जवानों को याद किया, जिन्होंने उग्रवाद के खिलाफ लड़ाई में अपनी जान कुर्बान कर दी। श्रद्धांजलि सभा में उपायुक्त रवि आनंद ने कहा कि शहीदों की स्मृति को आने वाली पीढ़ियों तक जीवित रखने के लिए डीएमएफटी मद से शहीद विनय भारती पार्क का सौंदर्यीकरण और जीर्णोद्धार कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि शहीदों का बलिदान केवल इतिहास का हिस्सा नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए देश और समाज के प्रति समर्पण की प्रेरणा है। पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी ने कहा कि चतरा जिले में नक्सलवाद लगभग समाप्त हो चुका है। अब गिने-चुने एक-दो नक्सली ही बचे हैं, जिन्हें भी जल्द समाप्त कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि *बनियाडीह की शहादत को पुलिस कभी नहीं भूलेगी और शहीदों के बलिदान को व्यर्थ नहीं जाने दिया जाएगा। एसपी ने कहा कि जिले को पूरी तरह उग्रवाद मुक्त बनाने के लिए पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleटीबी उन्मूलन में योगदान पर एपीएनआरएल सम्मानित
    Next Article अग्रवाल सभा रांची के स्वर्ण जयंती समारोह में मुख्य वक्ता होंगे मुकेश मित्तल

    Related Posts

    रबी सीजन से पहले किसानों को 80 हजार क्विंटल प्रमाणित गेहूं बीज देगा

    October 8, 2026

    लोकतांत्रिक अधिकारों के बाद अब अर्थव्यवस्था पर भी सरकार का प्रहार: प्रमोद तिवारी

    October 8, 2026

    कांशीराम की विरासत और बसपा की मौजूदा चुनौती

    October 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रबी सीजन से पहले किसानों को 80 हजार क्विंटल प्रमाणित गेहूं बीज देगा

    लोकतांत्रिक अधिकारों के बाद अब अर्थव्यवस्था पर भी सरकार का प्रहार: प्रमोद तिवारी

    कांशीराम की विरासत और बसपा की मौजूदा चुनौती

    जमशेदपुर में हर्षोल्लास से मनाया गया 94वां वायु सेना दिवस

    JSSC-CGL नियुक्ति रद्द करने के मामले में हाईकोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित

    42 पूर्व न्यायाधीशों का चुनाव आयोग और SIR को समर्थन, ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर जताई चिंता

    ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर दरभंगा में विपक्ष का प्रदर्शन, पुलिस से हुई धक्का-मुक्की, महिलाओ

    मुर्दा मैदान की नवरात्रि बाद होगी पूरी सफाई, उपमहापौर ने दिया लिखित भरोसा

    बर्मामाइंस में 52 लाख की विकास योजनाओं का उद्घाटन

    15 हजार रुपये रिश्वत लेते प्रधान लिपिक रंगे हाथ गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.