लेखक: राष्ट्र संवाद संवाददाता
इंडिया गठबंधन से जुड़े पार्टी के नेताओं ने किया पीएम, गृहमंत्री, और मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन के दौरान भारी विरोध प्रदर्शन देखा गया। वीरपुर और बेगूसराय के क्षेत्रों में राजनीतिक माहौल गरमाया हुआ है।
इंडिया गठबंधन के राज्य संयोजक और विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के आह्वान पर बुधवार को वीरपुर प्रखंड मुख्यालय के पास पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह व मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया। इससे पूर्व इंडिया गठबंधन से जुड़े विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने “वोट चोर गद्दी छोड़”, “चोर दरवाजे से सरकार बनाने” आदि नारे लगाते हुए केंद्र व राज्य सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की।
इंडिया गठबंधन से जुड़े पार्टी के नेताओं का विरोध प्रदर्शन
इस अवसर पर राजद के प्रखंड अध्य्क्ष मो.अफरोज आलम व सीपीआई के अंचल मंत्री ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी व गृह मंत्री के इशारे पर देश के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने चुनाव के दौरान ही एसआइआर लाकर लोकतंत्र के मतदाताओं के साथ खिलवाड़ किया। उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार व राज्य सरकार की नीतियां आम जन विरोधी बताया।
मौके पर राजद नेत्री सुल्ताना बेगम, विपिन कुमार पासवान, संजीव कुमार, अर्जुन यादव, अभिनव गुप्ता आदि मौजूद थे।
इस प्रकार के विरोध प्रदर्शनों का मुख्य उद्देश्य चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करना है। भारत में चुनाव आयोग की भूमिका पर अक्सर राजनीतिक बहस होती रहती है, जैसा कि Election Commission of India की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध दिशा-निर्देशों और चुनावी प्रक्रियाओं से समझा जा सकता है।
स्थानीय नेताओं का आरोप है कि वर्तमान राजनीतिक स्थिति आम नागरिकों के हितों के विपरीत जा रही है। वीरपुर प्रखंड में हुआ यह प्रदर्शन आगामी राजनीतिक रणनीतियों का संकेत देता है। कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी मांगों पर विचार नहीं किया जाता, विरोध जारी रहेगा।

