Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » यूपी में दर्दनाक हादसा : तेज रफ्तार कार, ट्रक में घुसी, 3 टेनिस खिलाडिय़ों की मौत, 3 गंभीर घायल
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    यूपी में दर्दनाक हादसा : तेज रफ्तार कार, ट्रक में घुसी, 3 टेनिस खिलाडिय़ों की मौत, 3 गंभीर घायल

    News DeskBy News DeskOctober 7, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    अयोध्या. पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बुधवार सुबह करीब 5 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया. लखनऊ से देवरिया जा रही तेज रफ्तार अर्टिगा कार आगे चल रहे एक ट्रक में जा घुसी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए. हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. कार में सवार छह लोगों में से तीन टेनिस खिलाड़ी बताए जा रहे हैं.

    जानकारी के मुताबिक, अर्टिगा में सवार छह लोग लखनऊ से देवरिया जा रहे थे. कार करीब 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही थी. हादसे के वक्त कार सवार सभी लोग थकान के कारण सो रहे थे. इसी दौरान कार आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी. टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई.

    हादसे की सूचना मिलते ही यूपीडा के सुरक्षाकर्मी और पुलिस मौके पर पहुंचे. कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया और घायलों को एंबुलेंस से अयोध्या जिले के कुमारगंज स्थित सौ शैय्या संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया गया.

    हादसे में घायल 23 वर्षीय आनंद यादव, 30 वर्षीय जयंतो शर्मा और 22 वर्षीय राजू को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज, दर्शननगर रेफर कर दिया गया, जहां उनका इलाज जारी है.

    घायल जयंतो शर्मा ने पुलिस को बताया कि वे सभी टेनिस खिलाड़ी हैं और लखनऊ में मैच खेलने के बाद देवरिया लौट रहे थे. मैच खेलने के बाद सभी काफी थक गए थे और सफर के दौरान कार में सो रहे थे. इसी वजह से उन्हें हादसा होने की जानकारी भी नहीं हो सकी.

    हादसे में 22 वर्षीय नित्या प्रजापति, 24 वर्षीय अनिकेत और 20 वर्षीय इरफान अंसारी की मौके पर ही मौत हो गई. तीनों शवों को पुलिस ने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. यह हादसा पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर माइलस्टोन 97.500 के पास हुआ. हादसे के बाद ट्रक मौके से निकल गया. पुलिस अब अज्ञात ट्रक की पहचान करने में जुटी है. हादसा किस वजह से हुआ और ट्रक की भूमिका क्या थी, इसकी जांच की जा रही है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleवृंदावन में दुखद हादसा : संस्कृत गुरुकुल में पानी की टंकी साफ करने उतरे 4 छात्रों की जहरीली गैस से मौत; एक गंभीर
    Next Article रूस के काला सागर तट के पास लाइबेरिया के झंडे वाले तेल टैंकर पर हमला, 23 भारतीय बचाए गए

    Related Posts

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेवाकाल के 25 साल पूरे होने पर इंदिरा गांधी स्टेडियम में विकसित भारत संकल्प सभा को संबोधित किया

    October 7, 2026

    अर्जेंटीना ने राष्ट्रीय टीम के अंतिम मैच में मेस्सी को विदाई दी, एक युग का अंत

    October 7, 2026

    रूस के काला सागर तट के पास लाइबेरिया के झंडे वाले तेल टैंकर पर हमला, 23 भारतीय बचाए गए

    October 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Godz Interac pour les Joueurs Canadiens

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेवाकाल के 25 साल पूरे होने पर इंदिरा गांधी स्टेडियम में विकसित भारत संकल्प सभा को संबोधित किया

    अर्जेंटीना ने राष्ट्रीय टीम के अंतिम मैच में मेस्सी को विदाई दी, एक युग का अंत

    रूस के काला सागर तट के पास लाइबेरिया के झंडे वाले तेल टैंकर पर हमला, 23 भारतीय बचाए गए

    यूपी में दर्दनाक हादसा : तेज रफ्तार कार, ट्रक में घुसी, 3 टेनिस खिलाडिय़ों की मौत, 3 गंभीर घायल

    वृंदावन में दुखद हादसा : संस्कृत गुरुकुल में पानी की टंकी साफ करने उतरे 4 छात्रों की जहरीली गैस से मौत; एक गंभीर

    न्यूजीलैंड दौरे के लिए टीम इंडिया की टी20 टीम का बीसीसीआई ने किया ऐलान, भुवनेश्वर कुमार की वापसी

    आरबीआई का बड़ा सख्त फैसला, रेपो रेट 0.25% बढ़ाकर 5.5% किया, ब्याज दरें बढ़ीं, अब महंगी होगी ईएमआई

    Guide de Démo des Machines à Sous de Rivo Casino

    A Quieter Kind of Spectacle: Why Casino Screens Need Rhythm Before Scale

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.