जिला संत सम्मेलन आयोजित
बेगूसराय राष्ट्र संवाद ब्यूरो
बेगूसराय जिला अंतर्गत बछवाड़ा प्रखंड के रानी-एक पंचायत के वार्ड संख्या 11 स्थित पंचायत भवन, झमटिया के प्रांगण में रामचरित्र प्रचार संघ के तत्वावधान में बेगूसराय जिला संत सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया।
सम्मेलन की अध्यक्षता जिला महामंत्री श्री हरे राम चौधरी ने की।
*मुख्य अतिथि मानव अधिकार सुरक्षा संघ, भारत के राष्ट्रीय संरक्षक डॉ. राजकुमार आजाद* ने अपने उद्बोधन में कहा कि धर्म धारण अर्थात ग्रहण करने का नाम है, न कि केवल प्रवचन, भजन और बाह्य आडंबर।
*मुख्य वक्ता प्रदेश सचिव श्री राम नरेश सिंह* ने कहा कि रामायण पढ़ना आसान है, रामायण सुनना और भी आसान है, लेकिन राम बनना बहुत-बहुत कठिन है।
इस अवसर पर डॉ. पूनम आजाद, राम अहलाद राय, मुरारी सिंह, शांति देवी आदि ने अपने प्रवचन एवं भजन से आध्यात्मिक वातावरण उत्पन्न किया।
कार्यक्रम के अंत में आयोजक मंडल द्वारा सभी अतिथियों को पुष्प-माला एवं चादर ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

