दिल्ली में ‘बिहारी स्वाभिमान सम्मेलन’, ब्रह्मर्षि विकास मंच जमशेदपुर के संरक्षक समाजसेवी विकास सिंह सम्मानित
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। नई दिल्ली के केदारनाथ साहनी ऑडिटोरियम में 4 अक्टूबर को शुभशिता फाउंडेशन की ओर से ‘बिहारी स्वाभिमान सम्मेलन’ का आयोजन किया गया। सम्मेलन में देश के विभिन्न हिस्सों से करीब 2,000 लोग शामिल हुए। कार्यक्रम में लेफ्टिनेंट जनरल जी.डी. बख्शी समेत कई गणमान्य लोग और चिंतक मौजूद रहे।
सम्मेलन का उद्देश्य देश के विभिन्न राज्यों में रहकर सामाजिक एवं अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले बिहार मूल के लोगों को पहचान दिलाना और उनके योगदान के लिए सम्मानित करना था।
इसी क्रम में ब्रह्मर्षि विकास मंच जमशेदपुर के संरक्षक
व प्रख्यात समाजसेवी विकास सिंह को उनके सामाजिक कार्यों के लिए चयनित कर मंच पर सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान 4 अक्टूबर को आयोजित समारोह में प्रदान किया गया। सम्मेलन में बिहार और दिल्ली की कई प्रमुख हस्तियों ने भी भाग लिया।
विकास सिंह को मिले सम्मान से जमशेदपुर सहित बिहार के लोगों में खुशी है।

