जनसुनवाई में ग्रामीणों की फरियाद
राष्ट्र संवाद संवाददाता
वीरपुर /बेगूसराय
अंचल कार्यालय में सोमवार को विभागीय निर्देश के तहत ‘सबका सम्मान, जीवन आसान’ कार्यक्रम के अंतर्गत जनसुनवाई आयोजित की गई। अध्यक्षता सीओ भाई वीरेंद्र ने की। इसमें विभिन्न गांवों से पहुंचे ग्रामीणों ने जमीन, आवास और राजस्व संबंधी अपनी समस्याएं रखीं।
खरमौली निवासी रामसागर महतो ने बास की जमीन के खेसरा में सुधार की मांग की। वहीं जगदर निवासी सीता देवी ने बास की जमीन उपलब्ध नहीं होने की समस्या बताते हुए आवेदन दिया। अन्य ग्रामीणों ने भी अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं।

