Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » UCIL के हीरक जयंती समारोह के बीच अधिकारी का व्यंग्यात्मक पोस्टर वायरल, विस्थापन का दर्द उठाया
    झारखंड

    UCIL के हीरक जयंती समारोह के बीच अधिकारी का व्यंग्यात्मक पोस्टर वायरल, विस्थापन का दर्द उठाया

    nizamBy nizamOctober 5, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    UCIL के हीरक जयंती समारोह के बीच अधिकारी का व्यंग्यात्मक पोस्टर वायरल, विस्थापन का दर्द उठाया

     

     

    ‘देश के विकास के नाम पर विनाश का सच’ और ‘हमारी जमीन, हमारा घर, हमारा हक’ के नारों ने खींचा ध्यान

     

     

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

     

    जादूगोड़ा। यूरेनियम कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (UCIL) के 60वें स्थापना दिवस यानी हीरक जयंती समारोह के बीच कंपनी से जुड़े अधिकारी डी. हांसदा का एक व्यंग्यात्मक पोस्टर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। पोस्टर के माध्यम से उन्होंने विकास के साथ विस्थापन और स्थानीय लोगों के अधिकारों से जुड़े सवाल उठाए हैं।

    पोस्टर में हीरक जयंती के लोगो के साथ ‘60 वर्षों की प्रगति, एक जटिल विरासत’ का संदेश दिया गया है। वहीं, ‘देश के विकास के नाम पर विनाश का सच’, ‘हमारी जमीन, हमारा घर, हमारा हक’ और ‘60 साल का जश्न, इंसानी कीमत को भी याद रखें’ जैसे नारों के जरिए विस्थापितों के दर्द को सामने लाने की कोशिश की गई है।

    डी. हांसदा UCIL से जुड़े कार्मिक अधिकारी होने के साथ कंपनी के अनुसूचित जनजाति मोर्चा के सचिव भी बताए गए हैं। ऐसे में उनके पोस्टर को संस्थान के भीतर से उठी एक महत्वपूर्ण आवाज के रूप में देखा जा रहा है।

    पोस्टर के जरिए जादूगोड़ा, नरवा, तुरामडीह और बागजाता जैसे खनन क्षेत्रों में जमीन अधिग्रहण, विस्थापन, रोजगार और स्थानीय लोगों के अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर ध्यान आकर्षित किया गया है। हीरक जयंती के जश्न के बीच यह पोस्टर विकास की उपलब्धियों के साथ उससे जुड़ी सामाजिक कीमत पर भी चर्चा की मांग कर रहा है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमगध में CISF-CCL की बड़ी कार्रवाई, 5 हाइवा जब्त, करीब 250 टन कोयला बरामद
    Next Article UCIL टेलिंग्स पॉन्ड के पास भूजल में 13 गुना अधिक सल्फेट, वैज्ञानिक अध्ययन से उठे सवाल

    Related Posts

    सदर अस्पताल में मानसिक स्वास्थ्य पर कार्यशाला, तनाव और नशे से बचाव की दी जानकारी

    October 5, 2026

    बर्मामाइंस में मनाई गई महारानी रानी दुर्गावती की जयंती

    October 5, 2026

    ‘बन्धन’ ने रूगरी स्कूल के बच्चों के साथ बांटी दुर्गापूजा की खुशियां

    October 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सदर अस्पताल में मानसिक स्वास्थ्य पर कार्यशाला, तनाव और नशे से बचाव की दी जानकारी

    बर्मामाइंस में मनाई गई महारानी रानी दुर्गावती की जयंती

    ‘बन्धन’ ने रूगरी स्कूल के बच्चों के साथ बांटी दुर्गापूजा की खुशियां

    सीतारामडेरा में 61.50 लाख की विकास योजनाओं का लोकार्पण

    दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, डीजे और नशे पर रहेगी सख्ती

    सामूहिक पोषण मेला में संतुलित आहार का संदेश

    चार टन फूलों से सजे सियाराम दास सरोवर में राधा- कृष्ण का नौका विहार

    दुर्गा पूजा में शांति व्यवस्था को ले समिति की बैठक आयोजित

    जनसुनवाई में ग्रामीणों की फरियाद

    काबर बहियार में 30 लीटर देसी शराब बरामद, दो गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.