Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत, दीर्घकालिक वृद्धि के लिए ऊर्जा सुरक्षा जरूरी : चंद्रशेखरन
    Breaking News Business Headlines राष्ट्रीय

    भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत, दीर्घकालिक वृद्धि के लिए ऊर्जा सुरक्षा जरूरी : चंद्रशेखरन

    News DeskBy News DeskOctober 5, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नयी दिल्ली, पांच अक्टूबर (भाषा) टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने सोमवार को कहा कि अनिश्चित एवं मुश्किल दौर से गुजर रही दुनिया में भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत है और कई संकेतक बताते हैं कि देश स्थिर तथा मजबूत स्थिति में है।

    उन्होंने कहा कि दीर्घकालिक वृद्धि को कायम रखने के लिए ऊर्जा सुरक्षा, उन्नत विनिर्माण क्षेत्र में रोजगार और मानव पूंजी में निवेश ‘‘महत्वपूर्ण’’ हैं।

    चंद्रशेखरन ने कहा कि ‘विकसित भारत 2047’ की परिकल्पना देश के कई पहलुओं में समाहित हो चुकी है। इसको साकार करने के लिए विश्वस्तरीय बुनियादी ढांचे, संस्थानों और बौद्धिक संपदा पर आधारित समावेशी तथा टिकाऊ विकास की जरूरत होगी।

    चेयरमैन ने कहा कि ‘विकसित भारत 2047’ का लक्ष्य देश के कई क्षेत्रों में पहुंच चुका है। इसको पूरा करने के लिए विश्वस्तरीय बुनियादी ढांचे, संस्थानों और बौद्धिक संपदा पर आधारित समावेशी तथा टिकाऊ विकास की जरूरत होगी।

    भारतीय फाउंडेशन फॉर क्वालिटी मैनेजमेंट (आईएफक्यूएम) संगोष्ठी 2026 को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘…ये तीनों महत्वपूर्ण होंगे।’’

    चंद्रशेखरन ने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रही है और पिछले कई वर्षों में उसने लगातार उम्मीदों से बेहतर प्रदर्शन करते हुए ‘‘एक अनिश्चित और मुश्किल दुनिया में’’ सबसे अधिक वृद्धि दर्ज की है।

    चंद्रशेखरन ने कहा कि भारत की वृद्धि मजबूत घरेलू मांग, सेवा निर्यात और सरकार की अनुकूल नीतिगत परिस्थितियों से संचालित हो रही है। उन्होंने कहा कि यह कहना उचित होगा कि आर्थिक संकेतक मजबूत हैं।

    उन्होंने वाहन बिक्री, ऋण, बिजली और सीमेंट की मांग में मजबूत वृद्धि का उल्लेख किया।

    उन्होंने कहा कि समग्र अर्थव्यवस्था मजबूत है और चालू खाते का घाटा लगातार सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के एक प्रतिशत से कम रहने, जीडीपी के करीब 11 प्रतिशत के बराबर सेवा निर्यात, विदेशी मुद्रा भंडार के मजबूत स्तर और बैंकों की गैर-निष्पादित परिसंपत्तियों (एनपीए) की स्वस्थ स्थिति समेत कई संकेतक बताते हैं कि भारत स्थिर और मजबूत स्थिति में है।

    उन्होंने कहा कि लंबे समय तक वृद्धि को कायम रखने के लिए कई चीजों को साथ लेकर चलना होगा। उन्होंने ऊर्जा सुरक्षा, उन्नत और सटीक विनिर्माण क्षेत्र में रोजगार तथा मानव पूंजी में निवेश को दीर्घकालिक वृद्धि को कायम रखने के लिए ‘‘महत्वपूर्ण’’ बताया।

    चंद्रशेखरन ने साथ ही भारतीय विनिर्माताओं से गुणवत्ता और अन्य कारकों के साथ-साथ टिकाऊ विनिर्माण प्रक्रियाओं को भी अपनाने का आग्रह किया।

    उन्होंने कहा, ‘‘इसे हमारी पूरी विनिर्माण महत्वाकांक्षा का हिस्सा बनाना होगा।’’

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबंगाल में छह महीने के भीतर UCC और नए कानूनों का ऐलान सुबेंदु अधिकारी बोले, उत्तराखंड; गुजरात की तर्ज पर बनाएंगे कानून
    Next Article ओडिशा में अगले तीन साल तक शराब की कोई नयी दुकान नहीं खुलेगी: मुख्यमंत्री

    Related Posts

    एनसीईआरटी : शुरू किया 40 हफ्ते का ऑनलाइन साइंस टीचिंग डिप्लोमा, ये लोग कर सकेंगे आवेदन

    October 6, 2026

    नोबेल पुरस्कार की घोषणा :3 लोगों को मिला दुनिया का सबसे बड़ा सम्मान

    October 6, 2026

    मैहर ने रचा इतिहास : एक साथ 3430 छात्रों ने किया कथक, एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम

    October 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    एनसीईआरटी : शुरू किया 40 हफ्ते का ऑनलाइन साइंस टीचिंग डिप्लोमा, ये लोग कर सकेंगे आवेदन

    नोबेल पुरस्कार की घोषणा :3 लोगों को मिला दुनिया का सबसे बड़ा सम्मान

    मैहर ने रचा इतिहास : एक साथ 3430 छात्रों ने किया कथक, एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम

    प्लेन से यात्रा में होगी जेब ढीली, इंडिगो की उड़ानों पर बढ़ा फ्यूल चार्ज, जानिए अब कितना महंगा होगा टिकट

    ब्रिटिश एयरवेज विमान 9 मिनट में 28 हजार फीट नीचे गिरा, डंप किया 30 टन फ्यूल, बाल-बाल बचीं सैकड़ों जानें

    उत्तर प्रदेश से राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची की जारी, 2 केंद्रीय मंत्रियों के टिकट काटे

    चुनाव आयोग तक विपक्ष का मार्च, सीईसी ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग, दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

    विरासत और पर्यटन के रंग में सजेगा जमशेदपुर साहित्य महोत्सव 2.0

    छोटे सरकार की बगावत: मोकामा में किसका खेल, किसका हिसाब?

    जातीय बिसात पर भाजपा का 2027 वाला दांव

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.