भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने आंगनबाड़ी सेविका और सहिया को किया सम्मानित
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पखवाड़े के तहत सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत भाजपा झारखंड प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा ने साकची में आंगनबाड़ी सेविका और सहिया को शॉल एवं उपहार देकर सम्मानित किया। इस दौरान करीब 40 बच्चों को चॉकलेट और केक वितरित किए गए। बच्चों की माताएं भी कार्यक्रम में उपस्थित रहीं।
प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष ताजदार आलम ने सेविका और सहिया के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि वे बच्चों के भविष्य को संवारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। सम्मानित होने वालों में सरिता कुमारी, पूजा कुमारी, अन्नू प्रिया और मंजू कुमारी शामिल थीं।

