*मंत्री संजय पासवान ने मोहनपुर गंव पहुंचकर स्व. सुरेंद्र वर्मा को दी श्रद्धांजलि*
बखरी, बेगूसराय। बखरी विधानसभा क्षेत्र के मोहनपुर गांव में लोजपा रामविलास के जिला उपाध्यक्ष सह बखरी विधानसभा प्रभारी अनिल वर्मा के पूज्य चाचा स्व. सुरेंद्र वर्मा के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने शनिवार दोपहर बखरी विधायक सह बिहार सरकार के गन्ना उद्योग मंत्री संजय कुमार पासवान उनके आवास पर पहुंचे।
मंत्री ने दिवंगत के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और परिजनों से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की।
इस मौके पर मंत्री संजय कुमार पासवान ने कहा कि आज हम सबके बीच से एक अभिभावक समान व्यक्तित्व का जाना अत्यंत दुखद है। स्व. सुरेंद्र वर्मा एक सरल, सहज, मिलनसार और सामाजिक विचारों वाले व्यक्ति थे। जीवन भर उन्होंने समाज और परिवार को एकजुट रखने का काम किया। उनका यूं चले जाना वर्मा परिवार ही नहीं पूरे मोहनपुर गांव और बखरी विधानसभा के लिए अपूरणीय क्षति है।
उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में मैं स्वयं, बिहार सरकार और पूरा संगठन परिवार के साथ खड़ा हूं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिजनों में शोक संतप्त सहने की शक्ति प्रदान करें।
इस दौरान जिला परिषद सदस्य घनश्याम राय,लोजपा आर के प्रखंड अध्यक्ष पंकज पासवान, प्रखंड कार्यकर्ता डॉ संजीत कुमार यादव, भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मनोज महतो, सहित कार्यकर्ता, एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

