किरण नेत्रालय में निःशुल्क150से अधिक लोगों को हुई नेत्र जाँच। बीहट।
।गांधी जयंती के अवसर पर किरण नेत्रालय सेवा समिति की ओर से तारा अड्डा ऑक्सीजन फैक्ट्री के निकट, फूलवड़िया बरौनी में निःशुल्क नेत्र जाँच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का संचालन किरण नेत्रालय के निदेशक एवं प्रसिद्ध नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. अजीत कुमार के नेतृत्व में किया गया।शिविर में बरौनी, तेघड़ा, बीहट, खगड़िया, समस्तीपुर, लखीसराय सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुँचे। डॉ. अजीत कुमार एवं उनकी टीम ने 150 से अधिक लोगों की आँखों एवं चश्मे की जाँच की। जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क दवाइयाँ एवं चश्मा भी उपलब्ध कराया गया।जाँच के दौरान मोतियाबिंद की पहचान हुई। डॉ. अजीत कुमार ने बताया कि इन मरीजों का शीघ्र ही प्रसिद्ध नेत्र सर्जन डॉ. द्वारा ऑपरेशन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 40वर्ष की उम्र के बाद आँखों से संबंधित समस्याओं की संभावना बढ़ जाती है, इसलिए नियमित रूप से नेत्र जाँच कराना जरूरी है।
उन्होंने बताया कि किरण नेत्रालय सेवा समिति पिछले 20 वर्षों से स्वतंत्रता दिवस एवं गणतंत्र दिवस के अवसर पर गरीब एवं जरूरतमंद लोगों के लिए निःशुल्क नेत्र जाँच एवं इलाज की व्यवस्था करती आ रही है।शिविर को सफल बनाने में ऑप्टोमेट्रिस्ट इंद्रजीत मिश्र, रितिक कुमार, मोनल कुमारी, सहित अन्य सहयोगियों का सराहनीय योगदान रहा।

