मोदी सरकार ने जाति और धर्म देखकर विकाश नहीं किया सभी का सपना साकार किया है
मंसूरचक बेगूसराय
प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की सेवा और समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान और सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम के तहत गोविंदपुर दो पंचायत के फरछीवन दुग्ध उत्पादन सहयोग समिति के सभा कक्ष में शनिवार को केन्द्रीय मंत्री सह बेगूसराय के सांसद गिराज सिंह ने कम्युनिस्ट पर जमकर प्रहार किया और कहा कि जहां कम्युनिस्ट की सरकार होती थी वहां भाजपा की सरकार है और केरलम, त्रिपुरा भी खत्म हो गया। कम्युनिस्ट खुद रोजगार देने की बात कहता है लेकिन जहां भी फैक्टरी खत्म हुआ है वह कम्युनिस्ट पार्टी के कारण हुआ और रोजगार देने की बात कहकर लोगों को बरगलाने का काम करती है लेकिन वह जमाना अब खत्म हो गया है हर व्यक्ति को काम मिल रहा है अनाज मिल रहा है घर मिल रहा पेंशन मिल रहा ये लोग कहते मोदी ने क्या दिया यह जनता तय करती और 25 वर्षों में जनता ने दिख लिया है। मोदी ऊंच नीच जाति पार्टी और हिन्दू मुस्लिम देखकर काम नहीं कर रहें उन्होंने कहा कि क्या मुस्लमान को प्रधानमंत्री आवास नहीं मिला, गर्भवती महिलाओं को राशि नहीं मिला, क्या उन्हें राशन मुफ्त का अनाज नहीं मिल रहा फिर भी वे कहते हैं मोदी सरकार ने कुछ नहीं किया है। सरकार ने हर समाज का सपना साकार किया है न कि मुसलमान को छोड़ दिया है।देश की ताकत बढ़ी है तो ये लोग देश को तोड़ने की कोशिश करते रहते हैं जिसका सरकार मुंह तोड़ने का काम किया है। पूर्व मंत्री सह विधायक सुरेंद्र मेहता ने कहा कि मंसूरचक के अंदर पुलिस का रवैया ठीक नहीं है हमारी पार्टी को तोड़ने के लिए सरकार ने इन्हें नहीं रखा है हमारे कार्यकर्ता और संगठन पर आंच आया तो हम धरना प्रदर्शन को भी मजबूर हो जायेंगे हमारे सहयोगी बने तंग किया जा रहा झूठे मुकदमे में फंसाया जा रहा है जो बर्दाश्त की बात नहीं है। मौके पर कार्यक्रम की अध्यक्षता सासंद प्रतिनिधि सह पूर्व मुखिया सुधीर कुमार राय मुन्ना और संचालन भाजपा के वरिष्ठ नेता बलराम सिंह ने किया मंच पर मंसूरचक प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता,कमलेश कुमार चौधरी,ब्रजेश कुमार, सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे


