Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गांधी-शास्त्री जयंती पर चंद्रभानु रमाकांत चौधरी फाउंडेशन में स्मृति सभा आयोजित
    Headlines खबरें राज्य से पटना बिहार बेगूसराय मुंगेर मुजफ्फरपुर राष्ट्रीय शिक्षा समस्तीपुर

    गांधी-शास्त्री जयंती पर चंद्रभानु रमाकांत चौधरी फाउंडेशन में स्मृति सभा आयोजित

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 2, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    गांधी-शास्त्री जयंती पर चंद्रभानु रमाकांत चौधरी फाउंडेशन में स्मृति सभा आयोजित

    बेगूसराय /राष्ट्र संवाद ब्यूरो
    2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर चंद्रभानु रमाकांत फाउंडेशन के कार्यालय प्रांगण में श्रद्धांजलि एवं स्मृति सभा का आयोजन किया गया।
    कार्यक्रम की अध्यक्षता फाउंडेशन के कोषाध्यक्ष कुमार रत्नेश टुल्लू ने की। इस अवसर पर वक्ताओं ने महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और सामाजिक समरसता के संदेश तथा लाल बहादुर शास्त्री के सादगी, ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रसेवा के आदर्शों को याद किया।

    वक्ताओं ने कहा कि गांधी जी और शास्त्री जी का जीवन आज भी देश और समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। गांधी जी ने सत्य और अहिंसा के माध्यम से स्वतंत्रता आंदोलन को नई दिशा दी, वहीं शास्त्री जी ने अपने सादगीपूर्ण जीवन और दृढ़ नेतृत्व से देश के सामने ईमानदार सार्वजनिक जीवन की मिसाल पेश की। वर्तमान समय में उनके विचारों और आदर्शों की प्रासंगिकता और भी बढ़ गई है।
    इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के बताए मार्ग पर चलने, समाज में आपसी भाईचारा, सद्भाव और सेवा की भावना को मजबूत करने तथा राष्ट्रहित में अपना योगदान देने का संकल्प लिया।

    कार्यक्रम में राम पदार्थ यादव, कुष्मेश शांडिल्य, ओम प्रकाश सिंह, धर्मराज साहनी, आनंद प्रेम, अभिषेक कुमार, चौधरी महतो, धीरज कुमार, एकनाथ पाठक, मिथिलेश सिंह, सावर कुमार, राजकुमार राय, मो इम्तियाज, विमल झा, अजय कुमार, सुजीत कुमार, गरीब दास, जय नारायण, सुजीत कुमार, अजय कुमार, रंजीत अंशुमली, मुंशी पासवान, रामदेव झा, आर्यन राज, राजेश साह सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगांधी जयंती के अवसर पर युवाओं ने दिया नशा मुक्ति, बाल विवाह रोकथाम और बेटियों की शिक्षा का संदेश
    Next Article एम एस पब्लिक स्कूल में गांधी-शास्त्री जयंती पर सांस्कृतिक कार्यक्रम

    Related Posts

    ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर दिल्ली से मुंबई तक प्रदर्शन, कई नेता हिरासत में

    October 3, 2026

    मां रूपी सोरेन से मिलने अस्पताल पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, सुरक्षा काफिले के बिना पहुंचने की चर

    October 3, 2026

    पद से हटाने की मांग के बाद सीतारामडेरा थाना प्रभारी आनंद मिश्रा निलंबित

    October 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर दिल्ली से मुंबई तक प्रदर्शन, कई नेता हिरासत में

    मां रूपी सोरेन से मिलने अस्पताल पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, सुरक्षा काफिले के बिना पहुंचने की चर

    पद से हटाने की मांग के बाद सीतारामडेरा थाना प्रभारी आनंद मिश्रा निलंबित

    मानगो में पेयजल व्यवस्था सुधारने की पहल, 9 योजनाओं की टेंडर प्रक्रिया पूरी

    अनंत सिंह पर कार्रवाई कर जदयू खुद को कितना नुकसान पहुंचाएगी?

    क्षतिग्रस्त सड़कों की तत्काल मरम्मत करें, लंबित योजनाएं 15 दिनों में शुरू हों: उपायुक्त

    राजनीति से ऊपर इंसानियत: बेटियों के नदी में डूबने की खबर पर मदद के लिए दौड़े विकास सिंह

    गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर युवाओं ने चलाया स्वच्छता अभियान

    दुर्गा पूजा को लेकर बलिया में शांति समिति की बैठक, सुरक्षा और साफ-सफाई पर जोर

    कितना कारगर होगा कांग्रेस का तीन एम का फार्मूला 

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.