Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » शहरबेड़ा में जमीन पर हक की लड़ाई, दुकानों को लेकर टकराव
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां

    शहरबेड़ा में जमीन पर हक की लड़ाई, दुकानों को लेकर टकराव

    News DeskBy News DeskOctober 1, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    शहरबेड़ा में जमीन पर हक की लड़ाई, दुकानों को लेकर टकराव

     

    *दुकानें खाली कराने पहुंचे ग्रामीणों से नोकझोंक, प्रशासन ने सात दिन की मोहलत देकर संभाला मामला*

     

    राष्ट्र संवाद संवाददाता, चांडिल

     

    टाटा-रांची राष्ट्रीय राजमार्ग-33 के शहरबेड़ा गोलचक्कर के पास दुकानों को लेकर गुरुवार को ग्रामीणों और दुकानदारों के बीच विवाद हो गया। पूर्वजों की जमीन पर अधिकार का दावा करते हुए ग्रामीण दुकानें खाली कराने पहुंचे, जिससे दोनों पक्षों में तीखी नोकझोंक हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस और अंचल प्रशासन की टीम ने हस्तक्षेप कर स्थिति संभाली।

     

    ग्रामीणों का दावा है कि 28 सितंबर को आयोजित ग्रामसभा में दुकानें खाली कराने का निर्णय लिया गया था। उनका कहना है कि रोजगार के उद्देश्य से पूर्वजों की जमीन पर दुकानें चलाने की अनुमति दी गई थी। अब परिवार के युवाओं के रोजगार के लिए जमीन वापस चाहिए।

     

    वहीं, एक दुकानदार ने आठ वर्षों से बिजली बिल भुगतान करने और जमीन से संबंधित कागजात होने का दावा किया। प्रशासन ने दोनों पक्षों से जमीन के दस्तावेज अंचल कार्यालय में प्रस्तुत करने को कहा है।

     

    तनाव के बीच दुकानदारों को सात दिनों की मोहलत दी गई। अब जमीन के स्वामित्व और अधिकार का फैसला राजस्व अभिलेखों तथा कानूनी जांच के आधार पर होना है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबराखुर्षी से छोलागोड़ा तक जंगल पर आरी का कहर, वन विभाग की चुप्पी पर सवाल
    Next Article स्वच्छता ही सेवा के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

    Related Posts

    फुलबसिया साइडिंग के पीछे 50 टन अवैध कोयला बरामद, सीआईएसएफ की कार्रवाई से मचा हड़कंप

    October 1, 2026

    संघमित्रा कोल परियोजना के एनओसी को ले ग्रामीणों की बैठक में ली हैं कई निर्णय

    October 1, 2026

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर, झारखंड हाई कोर्ट ने लगाया 10,000 रुपयो का जुर्माना

    October 1, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Online Crypto Casino Australia 2026: Fast Sign‑Up, Bonuses & Payments

    Best BetFury Alternatives Guide for UK Players – Bonuses, Payments & Mobile Apps

    Best No KYC Crypto Casinos – What UK Players Need to Know

    फुलबसिया साइडिंग के पीछे 50 टन अवैध कोयला बरामद, सीआईएसएफ की कार्रवाई से मचा हड़कंप

    संघमित्रा कोल परियोजना के एनओसी को ले ग्रामीणों की बैठक में ली हैं कई निर्णय

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर, झारखंड हाई कोर्ट ने लगाया 10,000 रुपयो का जुर्माना

    आईजीएनसीए में सिंधु-सरस्वती सभ्यता पर अंतरराष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन

    डॉ. जटाशंकर पांडे ने उठाए जमशेदपुर की बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर सवाल

    तीन माह बाद पर्यटकों के लिए खुला बेतला नेशनल पार्क, सांसद कालीचरण ने किया उद्घाटन

    ‘एक शाम गांधी के नाम’ में गांधी के विचारों को अपनाने पर जोर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.