Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अपराध नियंत्रण की समीक्षा को जमशेदपुर पहुंचीं डीजीपी तदासा मिश्रा, जमशेदपुर व सरायकेला के अधिकारियों के साथ की बैठक
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    अपराध नियंत्रण की समीक्षा को जमशेदपुर पहुंचीं डीजीपी तदासा मिश्रा, जमशेदपुर व सरायकेला के अधिकारियों के साथ की बैठक

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 1, 2026No Comments1 Min Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    अपराध नियंत्रण की समीक्षा को जमशेदपुर पहुंचीं डीजीपी तदासा मिश्रा, जमशेदपुर व सरायकेला के अधिकारियों के साथ की बैठक

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। शहर में हाल के दिनों में हुई आपराधिक घटनाओं और पुलिस की कार्रवाई की समीक्षा के लिए झारखंड की डीजीपी तदासा मिश्रा गुरुवार को जमशेदपुर पहुंचीं। उन्होंने जमशेदपुर के साथ-साथ सरायकेला-खरसावां जिले के वरीय पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।

    बैठक में दोनों जिलों में हाल में हुई आपराधिक घटनाओं, मामलों के अनुसंधान, आरोपियों की गिरफ्तारी तथा अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस द्वारा उठाए जा रहे कदमों की जानकारी ली गई। डीजीपी ने संवेदनशील एवं अपराध प्रभावित क्षेत्रों में पुलिस की सक्रियता बढ़ाने पर भी अधिकारियों के साथ चर्चा की।

    समीक्षा के दौरान लंबित मामलों के निष्पादन, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी, नियमित गश्त व्यवस्था तथा अपराध की रोकथाम के प्रयासों की भी जानकारी ली गई। डीजीपी ने अधिकारियों को अपराध नियंत्रण के साथ आम लोगों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का निर्देश दिया।

    बैठक में जमशेदपुर और सरायकेला-खरसावां के वरीय पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे। डीजीपी का यह दौरा हाल के आपराधिक घटनाक्रम के बीच पुलिस व्यवस्था की समीक्षा के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

    अपराध नियंत्रण की समीक्षा को जमशेदपुर पहुंचीं डीजीपी तदासा मिश्रा जमशेदपुर व सरायकेला के अधिकारियों के साथ की बैठक
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहार्ट सर्जरी के बाद कैसी होगी रिकवरी AI पहले ही बता सकेगा, मरीज की राह कितनी आसान या चुनौतीपूर्ण होगी
    Next Article मुख्य मार्ग पर अचेत मिला सिक्योरिटी गार्ड, अस्पताल पहुंचते ही मौत

    Related Posts

    करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर के हिस्ट्री डिपार्टमेंट ने गांधी जयंती पर क्विज़ ऑर्गनाइज़ किया

    October 1, 2026

    फुसरो-करगली मुख्य मार्ग पर सड़क धंसी, आवागमन बंद

    October 1, 2026

    मुख्य मार्ग पर अचेत मिला सिक्योरिटी गार्ड, अस्पताल पहुंचते ही मौत

    October 1, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर के हिस्ट्री डिपार्टमेंट ने गांधी जयंती पर क्विज़ ऑर्गनाइज़ किया

    फुसरो-करगली मुख्य मार्ग पर सड़क धंसी, आवागमन बंद

    मुख्य मार्ग पर अचेत मिला सिक्योरिटी गार्ड, अस्पताल पहुंचते ही मौत

    अपराध नियंत्रण की समीक्षा को जमशेदपुर पहुंचीं डीजीपी तदासा मिश्रा, जमशेदपुर व सरायकेला के अधिकारियों के साथ की बैठक

    हार्ट सर्जरी के बाद कैसी होगी रिकवरी AI पहले ही बता सकेगा, मरीज की राह कितनी आसान या चुनौतीपूर्ण होगी

    जस्टिस शर्मा के बेटे के ECI से जुड़े होने पर सुप्रीम कोर्ट में उठे सवाल, CEC कानून पर 23 सितंबर का आदेश वापस लेने की मांग

    चुनाव आयोग के खिलाफ I.N.D.I.A गठबंधन की रणनीति तय, मार्च, प्रदर्शन, रैली, आंदोलन का ऐलान

    त्योहारी सीजन से पहले महंगाई का झटका, LPG सिलेंडर हुआ महंगा, इतने रुपये तक बढ़े दाम

    734 करोड़ के GST घोटाले में ED का बड़ा एक्शन! जमशेदपुर के कारोबारी ज्ञानचंद जायसवाल और बेटे गिरफ्तार जमशेदपुर, कोलकाता और देवघर में ED की एक साथ छापेमारी | पिता-पुत्र को रांची ले गई टीम

    विश्व शाकाहार दिवस (1 अक्टूबर 2026) पर विशेषः

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.