Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » चौकीदार बहाली संघर्ष मोर्चा का गठन, जल्द प्रक्रिया शुरू नहीं हुई तो आंदोलन
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    चौकीदार बहाली संघर्ष मोर्चा का गठन, जल्द प्रक्रिया शुरू नहीं हुई तो आंदोलन

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 28, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    चौकीदार बहाली संघर्ष मोर्चा का गठन, जल्द प्रक्रिया शुरू नहीं हुई तो आंदोलन

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    चांडिल। सरायकेला-खरसावां जिले में चौकीदार बहाली प्रक्रिया में हो रही देरी से नाराज अभ्यर्थियों ने एकजुट होकर चौकीदार बहाली संघर्ष मोर्चा का गठन किया है। मोर्चा ने कहा है कि यदि 30 सितंबर को झारखंड हाई कोर्ट में होने वाली सुनवाई में मामले पर ठोस निर्णय नहीं होता है, तो अभ्यर्थी सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे।

    जिला प्रशासन की ओर से वर्ष 2024 में चौकीदार के 357 पदों पर नियुक्ति के लिए विज्ञापन जारी किया गया था। इसके लिए जिलेभर से 15 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद मामला न्यायालय में लंबित रहने के कारण भर्ती की आगे की प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी है।

    अभ्यर्थियों का कहना है कि राज्य के अन्य जिलों में पुराने अवैतनिक चौकीदारों को लिखित एवं शारीरिक दक्षता परीक्षा में दो अंक अतिरिक्त देने के प्रावधान के तहत भर्ती प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। वहीं, सरायकेला-खरसावां में पुराने अवैतनिक चौकीदारों की सीधी भर्ती की मांग को लेकर हाई कोर्ट में याचिका लंबित है। लगातार अगली तारीख मिलने के कारण मामले का निस्तारण नहीं हो पा रहा है।

    मोर्चा की मांग है कि अन्य जिलों की तरह सरायकेला-खरसावां में भी मामले की शीघ्र सुनवाई कर इसका निष्पादन किया जाए और चौकीदार बहाली की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाए। अभ्यर्थियों ने कहा कि लंबे समय से प्रक्रिया अटकी रहने के कारण उनका भविष्य अधर में है। जल्द ठोस निर्णय नहीं होने पर आंदोलन को तेज किया जाएगा।

    चौकीदार बहाली संघर्ष मोर्चा का गठन जल्द प्रक्रिया शुरू नहीं हुई तो आंदोलन
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपेयजल योजनाओं में तेजी का निर्देश, स्वच्छता व्यवस्था पर जोर
    Next Article डायन होने के संदेह में विधवा से मारपीट, देवर गिरफ्तार

    Related Posts

    आईडीटीआर में स्वच्छता अभियान के साथ पौधारोपण

    September 28, 2026

    एसआईआर में मामूली त्रुटियों के सुधार की सरल प्रक्रिया की मांग

    September 28, 2026

    भाजपा सोनारी मंडल ने भारत सेवाश्रम विद्यालय में आयोजित किया सेवा चित्र कार्यक्रम

    September 28, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    आईडीटीआर में स्वच्छता अभियान के साथ पौधारोपण

    एसआईआर में मामूली त्रुटियों के सुधार की सरल प्रक्रिया की मांग

    भाजपा सोनारी मंडल ने भारत सेवाश्रम विद्यालय में आयोजित किया सेवा चित्र कार्यक्रम

    पारडीह-बालिगुमा हाईवे पर अवैध पार्किंग के खिलाफ अभियान, 45 वाहनों से 2.5 लाख से अधिक जुर्माना

    टाटा मोटर्स कर्मचारियों को 14 प्रतिशत बोनस, 151 एफटीए की नई बहाली पर भी बनी सहमति

    डायन होने के संदेह में विधवा से मारपीट, देवर गिरफ्तार

    चौकीदार बहाली संघर्ष मोर्चा का गठन, जल्द प्रक्रिया शुरू नहीं हुई तो आंदोलन

    पेयजल योजनाओं में तेजी का निर्देश, स्वच्छता व्यवस्था पर जोर

    प्राक्कलन समिति ने विकास योजनाओं की समीक्षा की

    इनर व्हील क्लब अस्मिता ने मनाया डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन ऑफिशियल क्लब विजिट, चार बच्चियों की शिक्षा में किया सहयोग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.