Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » डायन होने के संदेह में विधवा से मारपीट, देवर गिरफ्तार
    Breaking News Headlines अपराध खबरें राज्य से चाईबासा चांडिल जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    डायन होने के संदेह में विधवा से मारपीट, देवर गिरफ्तार

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 28, 2026Updated:September 28, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    डायन होने के संदेह में विधवा से मारपीट, देवर गिरफ्तार

    दरवाजा तोड़कर घर में घुसा आरोपी, गंभीर हालत में अस्पताल में कराया गया भर्ती

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    चांडिल। चौका थाना क्षेत्र के सावडीह गांव में डायन होने के संदेह में एक विधवा महिला के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि महिला के देवर गुरुपद महतो उर्फ भूतू ने रविवार की देर रात करीब 11 बजे उसके घर का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसकर मारपीट की। घटना में गुरुवारी महतो उर्फ थुपी महतो गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने चांडिल अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया।
    बताया गया कि घटना के समय महिला घर में अकेली सो रही थी। इसी दौरान आरोपित वहां पहुंचा और उसे डायन बताते हुए मारपीट करने लगा। महिला की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और इसकी सूचना चौका पुलिस को दी। पुलिस ने तत्काल घायल महिला को अस्पताल भेजा।
    घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। ग्रामीणों ने डायन प्रथा और अंधविश्वास के नाम पर महिला के साथ की गई मारपीट की निंदा की है।
    देवर गिरफ्तार, भेजा गया जेल
    चौका थाना प्रभारी संजीव कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता के बेटे के बयान पर नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले में आरोपी देवर गुरुपद महतो उर्फ भूतू को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पीड़िता के बेटे का आरोप है कि पूर्व के दौरान भी उसकी मां को चार बार डायन कहकर प्रताड़ित और मारपीट की गई थी।

    डायन होने के संदेह में विधवा से मारपीट देवर गिरफ्तार
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleचौकीदार बहाली संघर्ष मोर्चा का गठन, जल्द प्रक्रिया शुरू नहीं हुई तो आंदोलन
    Next Article टाटा मोटर्स कर्मचारियों को 14 प्रतिशत बोनस, 151 एफटीए की नई बहाली पर भी बनी सहमति

    Related Posts

    भाजपा सोनारी मंडल ने भारत सेवाश्रम विद्यालय में आयोजित किया सेवा चित्र कार्यक्रम

    September 28, 2026

    पारडीह-बालिगुमा हाईवे पर अवैध पार्किंग के खिलाफ अभियान, 45 वाहनों से 2.5 लाख से अधिक जुर्माना

    September 28, 2026

    टाटा मोटर्स कर्मचारियों को 14 प्रतिशत बोनस, 151 एफटीए की नई बहाली पर भी बनी सहमति

    September 28, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भाजपा सोनारी मंडल ने भारत सेवाश्रम विद्यालय में आयोजित किया सेवा चित्र कार्यक्रम

    पारडीह-बालिगुमा हाईवे पर अवैध पार्किंग के खिलाफ अभियान, 45 वाहनों से 2.5 लाख से अधिक जुर्माना

    टाटा मोटर्स कर्मचारियों को 14 प्रतिशत बोनस, 151 एफटीए की नई बहाली पर भी बनी सहमति

    डायन होने के संदेह में विधवा से मारपीट, देवर गिरफ्तार

    चौकीदार बहाली संघर्ष मोर्चा का गठन, जल्द प्रक्रिया शुरू नहीं हुई तो आंदोलन

    पेयजल योजनाओं में तेजी का निर्देश, स्वच्छता व्यवस्था पर जोर

    प्राक्कलन समिति ने विकास योजनाओं की समीक्षा की

    इनर व्हील क्लब अस्मिता ने मनाया डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन ऑफिशियल क्लब विजिट, चार बच्चियों की शिक्षा में किया सहयोग

    किराना दुकान के शटर पर चलीं दो गोलियां, इलाके में दहशत

    एसआईआर के विरोध में झामुमो ने किया प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.