प्राक्कलन समिति ने विकास योजनाओं की समीक्षा की
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर, 28 सितंबर। परिसदन सभागार में झारखंड विधानसभा की प्राक्कलन समिति की बैठक सभापति हेमलाल मुर्मू की अध्यक्षता में हुई। समिति के सदस्य एवं विधायक नागेंद्र महतो, मथुरा प्रसाद महतो, नागेन्द्र महतो, शशिभूषण मेहता और सोमेश सोरेन मौजूद रहे।
समिति ने जिले की विकास योजनाओं की प्रगति और गुणवत्ता की समीक्षा करते हुए लंबित कार्यों को समयबद्ध पूरा करने तथा नियमित स्थल निरीक्षण का निर्देश दिया। अनावश्यक देरी करने वाले संवेदकों पर कार्रवाई, अवैध खनन व परिवहन पर रोक तथा स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सकों की उपस्थिति सुनिश्चित करने को कहा गया।
बैठक में उप विकास आयुक्त नागेन्द्र पासवान, एसडीएम धालभूम अर्नव मिश्रा, अपर उपायुक्त अनुराग तिवारी, जिला खनन पदाधिकारी, अभियंता एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी मौजूद रहे।

