Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आपत्तिजनक भोजपुरी गाने पर नाई समाज में आक्रोश, एसपी को आवेदन
    Uncategorized पटना बिहार बेगूसराय मुंगेर मुजफ्फरपुर समस्तीपुर

    आपत्तिजनक भोजपुरी गाने पर नाई समाज में आक्रोश, एसपी को आवेदन

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 28, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    आपत्तिजनक भोजपुरी गाने पर नाई समाज में आक्रोश, एसपी को आवेदन

    50 से अधिक पदाधिकारियों ने की समयबद्ध कार्रवाई की मांग; प्राथमिकी, वीडियो हटाने और वाहनों में प्रसारण रोकने का आग्रह

    बेगूसराय राष्ट्र संवाद ब्यूरो
    भोजपुरी गाने में नाई समाज की बेटियों को कथित तौर पर निशाना बनाकर आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। बेटियों के सम्मान और सामाजिक सौहार्द से जुड़े इस मामले में राष्ट्रीय नाई महासभा ने अब प्रशासन का दरवाजा खटखटाया है। जिलाध्यक्ष रविंद्र कुमार पप्पू के नेतृत्व में सभी प्रखंड कमेटियों के अध्यक्ष-सचिव, सैलून समिति के प्रतिनिधि और जिला कमेटी के 50 से अधिक पदाधिकारियों ने एसपी मनीष कुमार को लिखित आवेदन देकर तत्काल प्राथमिकी दर्ज करने और समयबद्ध कार्रवाई की मांग की।
    एसपी को आवेदन में प्रमुख मांगें
    महासभा ने आवेदन में गायक एवं अन्य संबंधित लोगों के विरुद्ध सुसंगत कानूनी धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करने, आपत्तिजनक गीत का वीडियो यूट्यूब और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से हटवाने तथा निजी एवं सार्वजनिक वाहनों में इसके प्रसारण पर रोक लगाने की मांग की है। संगठन ने ऐसे वाहनों के चालक अथवा मालिक की भूमिका सामने आने पर जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई का भी आग्रह किया है।
    आवेदन में लाजवाब म्यूजिक भोजपुरी प्रोडक्शन के गायक गणेश लाजवाब यादव, पिता चंदेश्वर भगत, ग्राम डुमरा, थाना पातेपुर, जिला वैशाली का उल्लेख किया गया है। महासभा का आरोप है कि गीत की भाषा और प्रस्तुति नाई समाज की लड़कियों को लक्षित करती है।
    महासभा ने सरकार से भी मामले का संज्ञान लेकर जांच कराने तथा आरोप प्रमाणित होने पर गायक और संबंधित प्रोडक्शन के विरुद्ध लागू वैधानिक प्रावधानों के तहत कार्रवाई की मांग की है। पंजीकरण, लाइसेंस अथवा मान्यता से जुड़े नियमों का उल्लंघन मिलने पर सक्षम प्राधिकारी से नियमानुसार कार्रवाई का आग्रह किया गया है।
    जिलाध्यक्ष रविंद्र कुमार पप्पू ने कहा कि संगठन प्रशासन से समयबद्ध कार्रवाई की अपेक्षा करता है। बिहार के विभिन्न स्थानों पर मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराने की प्रक्रिया चलने की बात भी संगठन की ओर से कही गई है। उन्होंने कहा कि उचित समय में कार्रवाई नहीं होने पर महासभा शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से आगे की कार्रवाई पर निर्णय लेगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपेट्रोल पंप परिसर में बाइक में लगी आग, बड़ा हादसा टला
    Next Article स्वच्छता ही सेवा अभियान में जनभागीदारी, सार्वजनिक स्थलों की हुई सफाई

    Related Posts

    किराना दुकान के शटर पर चलीं दो गोलियां, इलाके में दहशत

    September 28, 2026

    स्वच्छता ही सेवा अभियान में जनभागीदारी, सार्वजनिक स्थलों की हुई सफाई

    September 28, 2026

    शहीदे -ए -आजम भगत की जयंती मनी

    September 28, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    आईडीटीआर में स्वच्छता अभियान के साथ पौधारोपण

    एसआईआर में मामूली त्रुटियों के सुधार की सरल प्रक्रिया की मांग

    भाजपा सोनारी मंडल ने भारत सेवाश्रम विद्यालय में आयोजित किया सेवा चित्र कार्यक्रम

    पारडीह-बालिगुमा हाईवे पर अवैध पार्किंग के खिलाफ अभियान, 45 वाहनों से 2.5 लाख से अधिक जुर्माना

    टाटा मोटर्स कर्मचारियों को 14 प्रतिशत बोनस, 151 एफटीए की नई बहाली पर भी बनी सहमति

    डायन होने के संदेह में विधवा से मारपीट, देवर गिरफ्तार

    चौकीदार बहाली संघर्ष मोर्चा का गठन, जल्द प्रक्रिया शुरू नहीं हुई तो आंदोलन

    पेयजल योजनाओं में तेजी का निर्देश, स्वच्छता व्यवस्था पर जोर

    प्राक्कलन समिति ने विकास योजनाओं की समीक्षा की

    इनर व्हील क्लब अस्मिता ने मनाया डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन ऑफिशियल क्लब विजिट, चार बच्चियों की शिक्षा में किया सहयोग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.