*बखरी में आरोपी के बदले निर्दोष लोजपा प्रखंड अध्यक्ष को पुलिस ने उठाया,20 घंटे हिरासत में रखा, पुलिस की कार्यशैली पर सवाल*??
*बखरी/बेगूसराय।* सत्ताधारी दल लोजपा (रा.) के प्रखंड अध्यक्ष को रात में बिना नोटिस उठा लेने से बखरी में कार्यकताओं में काफ़ी नाराजगी देखी जा रही है। पुलिस आरोपी को नहीं ढूंढ पाई तो उसके निर्दोष चचेरे भाई को 20 घंटे थाने में बिठाए रखा और फिर खाली हाथ छोड़ना पड़ा।
मामला समस्तीपुर के बिथान थाने का है। पुलिस के अनुसार जमुई घटना के बाद समस्तीपुर की एक एक लड़की से छेड़खानी का वीडियो काफ़ी वायरल हुआ था। उसी सिलसिले में राटन निवासी लालू कुमार पासवान की फेसबुक आईडी से वायरल होने की बात बताई जा गयी। इस खबर की भनक लगते ही लालू परिवार समेत घर छोड़ फरार हो गया।
इसके बाद बिथान पुलिस ने बखरी पुलिस के सहयोग से उसके चचेरे भाई और लोजपा (रा.) बखरी प्रखंड अध्यक्ष पंकज पासवान को शनिवार रात बिना किसी जानकारी व नोटिस के हिरासत में ले लिया।
पंकज को पुलिस द्वारा हिरासत ले जाने की खबर फैलते ही समर्थक बखरी थाने पहुंच गए और कारण पूछा। जनप्रतिनिधियों का कहना था कि पंकज आरोपी नहीं हैं, उन्हें रात में इस तरह ले जाना गैर-कानूनी है। पूछताछ करनी थी तो दिन में बुलाया जा सकता था। इसी बीच स्थानीय पुलिस प्रशासन के सहयोग से पंकज को बिथान पुलिस के हवाले कर दिया गया और वहां के पुलिस प्रखंड अध्यक्ष पंकज पासवान को अपने साथ ले गए।
बिथान में 20 घंटे बिठाने के बाद पुलिस की रणनीति फेल हो गई और पंकज को छोड़ना पड़ा। समस्तीपुर एसपी ने गिरफ्तारी से इनकार करते हुए इसे जांच में सहयोग बताया। वही हिरासत से आने के साथ पंकज पासवान ने कहा कि हम इस घटना से अनजान थे, और पुलिस को हमें इस सिलसिले में ले जाना कहीं से जायज़ नहीं था सिर्फ हमें परेशान किया गया।
घटना से एनडीए कार्यकर्ताओं में नाराजगी है। स्थानीय विधायक गन्ना उद्योग मंत्री संजय पासवान, समस्तीपुर सांसद शांभवी चौधरी और खगड़िया सांसद राजेश वर्मा लोजपा (रा.) से हैं।
गन्ना मंत्री संजय पासवान ने कहा कि कार्यकर्ता सर्वोपरि हैं। वह मुख्यमंत्री से मिलकर दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग करेंगे।

