Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » लोकआस्था के रंग में रंगा सरायकेला
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां

    लोकआस्था के रंग में रंगा सरायकेला

    News DeskBy News DeskSeptember 22, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    लोकआस्था के रंग में रंगा सरायकेला

     

    *पदमपुर में धनपति सरदार के घर करम राजा की पूजा, चांडिल में व्रतियों का सम्मान; मांदर-नगाड़े पर थिरके कदम*

     

    मृत्युंजय बर्मन

    राष्ट्र संवाद संवाददाता, सरायकेला

     

    जावा की हरियाली, करम डाली की पूजा और मांदर-नगाड़े की थाप के बीच मंगलवार को सरायकेला और आसपास का ग्रामीण इलाका प्रकृति पर्व करम की भक्ति में डूबा रहा। पदमपुर गांव में झारखंड आंदोलनकारी धनपति सरदार के घर के आंगन में करम राजा की पूजा पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ हुई। पूजा में भाई-बहन के प्रेम, सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की गई।

     

    करम पर्व की तैयारी करीब एक सप्ताह पहले से शुरू हो गई थी। बालिकाओं ने टोकरियों में जौ, गेहूं, धान, मक्का समेत सात प्रकार के अनाज बोकर जावा तैयार किया। करम डाली की स्थापना के साथ पूजा-अर्चना हुई। पूजा के दौरान करमू-धरमू की पारंपरिक कथा भी सुनाई गई और करम वृक्ष के सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डाला गया।

     

    पूजा के बाद लोकगीतों और पारंपरिक नृत्य का दौर चला। ‘आज तोरे करम राजा घरे द्वारे…’ जैसे गीतों पर महिलाएं और युवतियां मांदर-नगाड़े की थाप पर झूमती नजर आईं। पदमपुर में बुजुर्गों के साथ युवाओं और महिलाओं की भागीदारी ने पर्व को सामुदायिक रंग दिया।

     

    इधर चांडिल में समाजसेवी अरुण बागाड़िया और विश्व कालिन्दी ने करम डाली लेकर पूजा के लिए जा रहे व्रतियों को कंधे पर तौलिया डालकर सम्मानित किया। इस पहल ने पर्व की पारंपरिक आस्था के साथ सामाजिक सम्मान की भावना को भी जोड़ा।

     

    करम पर्व कृषि, प्रकृति और भाई-बहन के रिश्ते से जुड़ा लोकपर्व है। ग्रामीणों के लिए यह अच्छी फसल और सुख-समृद्धि की कामना का अवसर भी है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleविष्णु मंदिर में भागवत कथा का आयोजन
    Next Article मरम्मत के बिल पर बवाल, मिथिला मोटर्स पर फर्जी बिल का आरोप

    Related Posts

    दिनकर को याद करना आसान, दिनकर को आत्मसात करना कठिन

    September 23, 2026

    विधायक के एस्कॉर्ट वाहन के पलटने से चार सुरक्षाकर्मी घायल

    September 23, 2026

    भाजपा ने राज्यों के प्रभारी और सह-प्रभारी नियुक्त किए

    September 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिनकर को याद करना आसान, दिनकर को आत्मसात करना कठिन

    *आज का भारत और कविवर दिनकर जी की कमी*

    विधायक के एस्कॉर्ट वाहन के पलटने से चार सुरक्षाकर्मी घायल

    भाजपा ने राज्यों के प्रभारी और सह-प्रभारी नियुक्त किए

    सीआईएसएफ ने फुलबासिया साइडिंग के समीप दो सौ टन अवैध कोयला जब्त, तस्करों में हड़कंप

    *UP में बृजेश के एनकाउंटर पर झारखंड में बौखलाए नक्सली, TSPC ने किया तीन दिनी बंद का घोषणा..!

    चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर अजय राय ने उठाए सवाल, वाराणसी चुनाव की जांच की मांग

    चुनाव आयोग के फैसलों पर प्रमोद तिवारी ने उठाए सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग

    आयुर्वेद प्राचीन विरासत ही नहीं, स्वस्थ भविष्य की मजबूत आधारशिला: केशव प्रसाद मौर्य

    ‘शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा का उत्थान’ विषयक सेमिनार 4 अक्टूबर को 

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.