विष्णु मंदिर में भागवत कथा का आयोजन
*26 सितंबर को पूर्णाहुति के साथ होगा समापन*
राष्ट्र संवाद संवाददाता, बड़बिल
बोलानी टाउनशिप स्थित विष्णु मंदिर में 20 सितंबर से श्रीमद्भागवत सप्ताह का आयोजन श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ किया जा रहा है। प्रतिदिन प्रातः से संध्या तक पंडितों द्वारा विधिवत भागवत कथा का पाठ किया जा रहा है। कथा श्रवण के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंच रहे हैं।
कथा के बाद प्रतिदिन भंडारे का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं। 26 सितंबर को पूर्णाहुति के साथ धार्मिक अनुष्ठान का समापन होगा। आयोजकों के अनुसार विष्णु मंदिर में भागवत कथा सप्ताह का आयोजन वर्षों से होता आ रहा है।

