22 सितंबर को धूमधाम से मनेगा करमा पूजा महोत्सव, तैयारियां पूरी
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। आदिवासी उरांव समाज पूर्वी सिंहभूम की ओर से 22 सितंबर को करमा पूजा महोत्सव पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया जाएगा। पुराना सीतारामडेरा, बिरसानगर, उलीडीह, शंकोसाई, बागबेड़ा, जादूगोड़ा सहित विभिन्न क्षेत्रों में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
समाज के अनुसार, 16 सितंबर को जावा रोपण, 21 सितंबर को जावा जागरण और 22 सितंबर को करम डाल की पूजा होगी। रात में करम राजा की कथा के बाद पारंपरिक नृत्य-गान का आयोजन किया जाएगा। 23 सितंबर को करम राजा का विसर्जन किया जाएगा। इसके अलावा विभिन्न क्षेत्रों में खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रम और करम मिलन समारोह भी आयोजित होंगे।

