Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर दुर्गा पूजा केंद्रीय समिति की बैठक संपन्न
    Breaking News कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    जमशेदपुर दुर्गा पूजा केंद्रीय समिति की बैठक संपन्न

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 10, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर दुर्गा पूजा केंद्रीय समिति की बैठक संपन्न

    12 सितंबर को टाउन हॉल में आयोजित आमसभा की तैयारियों पर बनी रूपरेखा

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर, 10 सितंबर। जमशेदपुर दुर्गा पूजा केंद्रीय समिति की आगामी आमसभा की तैयारियों को लेकर आज भालूबासा स्थित मिस्टी इन होटल के हाल में समिति के पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में आगामी 12 सितंबर को टाउन हॉल में आयोजित होने वाली आमसभा की तैयारियों एवं कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई।

    आमसभा में आगामी दुर्गा पूजा के दौरान पूजा एवं विसर्जन कार्यक्रम की रूपरेखा, तिथि एवं समय तय किए जाएंगे। इसके साथ ही दुर्गा पूजा से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर पूजा समितियों के साथ विचार-विमर्श किया जाएगा।

    बैठक में बताया गया कि इस वर्ष जमशेदपुर में 6 नए स्थानों पर दुर्गा पूजा का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही इस वर्ष शहर में कुल 351 स्थानों पर दुर्गा पूजा आयोजित होगी।

    बैठक में आगामी दुर्गा पूजा के दौरान पूजा समितियों के समक्ष आने वाली विभिन्न समस्याओं, चुनौतियों एवं आवश्यक व्यवस्थाओं पर भी चर्चा हुई। साथ ही पूजा समितियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने, प्रशासन के समक्ष विभिन्न मुद्दों को प्रभावी ढंग से रखने तथा दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने को लेकर आवश्यक बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया।

    पदाधिकारियों ने आमसभा को सफल बनाने के लिए शहर की अधिक से अधिक पूजा समितियों की सहभागिता सुनिश्चित करने तथा सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी करने पर जोर दिया। बैठक में आमसभा के दौरान पूजा समितियों की समस्याओं एवं सुझावों को प्रमुखता से रखने तथा उनके समाधान के लिए आवश्यक पहल करने की रूपरेखा भी तय की गई।

    समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि जमशेदपुर दुर्गा पूजा केंद्रीय समिति का उद्देश्य शहर की सभी दुर्गा पूजा समितियों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर शांतिपूर्ण, भव्य एवं व्यवस्थित दुर्गा पूजा का आयोजन सुनिश्चित करना है।

    बैठक में समिति के अध्यक्ष अचिंतम गुप्ता, महामंत्री आशुतोष सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह, उपाध्यक्ष अशोक सिंह, गौतम प्रसाद, संरक्षक भीष्म सिंह, मानगो जोन के सचिव अर्जुन शर्मा, सुनील सिंह, राजीव सिंह, अजय शर्मा, सेंट्रल जोन-ए से ओमियो ओझा, मनोरंजन गौड़, शोभिक ओझा, संतोष कुमार, सेंट्रल जोन-बी से ततेंद्र कुमार शंभु मुखी अतुल प्रभात वेस्ट जोन A से सुरजीत चौधरी ,पी एस माथुर , वेस्ट जोन B से मनीष सिंह , हर्ष नायडू किशोर साहू ,साउथ जोन A से परमात्मा मिश्रा शिव शंकर सिंह साउथ जोन B सी असित चक्रवर्ती ,अनमोल ,रामप्रसाद ,जयश्वाल ,ईस्ट जोन पी के दास, नंद लाल सिंह,इंद्रजीत सिंह ,सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

    जमशेदपुर दुर्गा पूजा केंद्रीय समिति के पदाधिकारी एवं समस्त सदस्यों का आज शाम भालोबासा स्थित मिस्टी इन में मिलन समारोह आयोजित
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleखाद खरीदने की प्रक्रिया ऑनलाइन बुकिंग में समय लगने से किसान परेशान
    Next Article हिंदुओं में घटती जन्मदर भारत के लिए चिंता का विषय, जातियों में नहीं बंटे हिंदू समाज : अम्बरीष

    Related Posts

    युवा नेतृत्व कार्यक्रम के तहत युवाओं की प्रतिभा को सम्मान, खेल सामग्री वितरित

    September 10, 2026

    साईं की रसोई ने बलिया प्रखंड के शिवनगर में चलाया बाढ़ राहत वितरण अभियान

    September 10, 2026

    अर्जुन महतो की 5 वर्षीय नतनी की मौत के बाद पिता को 4 लाख का चेक सौंपा

    September 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    युवा नेतृत्व कार्यक्रम के तहत युवाओं की प्रतिभा को सम्मान, खेल सामग्री वितरित

    साईं की रसोई ने बलिया प्रखंड के शिवनगर में चलाया बाढ़ राहत वितरण अभियान

    अर्जुन महतो की 5 वर्षीय नतनी की मौत के बाद पिता को 4 लाख का चेक सौंपा

    हिंदुओं में घटती जन्मदर भारत के लिए चिंता का विषय, जातियों में नहीं बंटे हिंदू समाज : अम्बरीष

    जमशेदपुर दुर्गा पूजा केंद्रीय समिति की बैठक संपन्न

    खाद खरीदने की प्रक्रिया ऑनलाइन बुकिंग में समय लगने से किसान परेशान

    मेयर सुधा गुप्ता का प्रयास रंग लाया मानगो पारडीह और ओल्ड पुरुलिया रोड के सड़कों के मरम्मत कार्य के लिए निविदा आमंत्रित

    गाजे-बाजे के साथ निकली कलश विसर्जन शोभायात्रा, सात दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले का समापन

    कांग्रेस ने वीर शहीद अब्दुल हमीद को शहादत दिवस पर किया नमन

    मोडिफाइड साइलेंसर पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, आठ दोपहिया वाहनों पर कार्रवाई

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.