Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मेयर सुधा गुप्ता का प्रयास रंग लाया मानगो पारडीह और ओल्ड पुरुलिया रोड के सड़कों के मरम्मत कार्य के लिए निविदा आमंत्रित
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    मेयर सुधा गुप्ता का प्रयास रंग लाया मानगो पारडीह और ओल्ड पुरुलिया रोड के सड़कों के मरम्मत कार्य के लिए निविदा आमंत्रित

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 10, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मेयर सुधा गुप्ता का प्रयास रंग लाया मानगो पारडीह और ओल्ड पुरुलिया रोड के सड़कों के मरम्मत कार्य के लिए निविदा आमंत्रित

    जनहित और बेहतर आधारभूत संरचना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मेयर सुधा गुप्ता

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर। मानगो नगर निगम क्षेत्र में सड़क एवं आधारभूत संरचना को मजबूत करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। पथ निर्माण विभाग, पथ प्रमंडल, जमशेदपुर द्वारा मानगो क्षेत्र की दो प्रमुख सड़कों के सामान्य मरम्मत कार्य के लिए अल्पकालीन निविदा आमंत्रण सूचना (2nd Call) जारी की गई है।

    मेयर सुधा गुप्ता ने कहा कि मानगो की जनता को बेहतर सड़क, सुगम आवागमन और मजबूत आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। सड़कें किसी भी शहर के विकास की आधारशिला होती हैं और इसी सोच के साथ मानगो में बुनियादी सुविधाओं को लगातार बेहतर करने का प्रयास किया जा रहा है।

    निविदा के तहत
    मानगो–पारडीह पथ (एनएच-32 पार्ट) के सामान्य मरम्मति कार्य के लिए ₹25 लाख की स्वीकृत राशि निर्धारित है।
    मानगो–ओल्ड पुलिया पथ के सामान्य मरम्मति कार्य (वर्ष 2026-27) के लिए ₹30 लाख की स्वीकृत राशि निर्धारित है।
    दोनों कार्यों के लिए निविदा में 120 दिनों की कार्य पूर्ण करने की अवधि निर्धारित की गई है।

    मेयर सुधा गुप्ता ने कहा, “मानगो के विकास के लिए सड़क और आधारभूत संरचना को मजबूत करना बेहद जरूरी है। इन सड़कों की मरम्मत से स्थानीय नागरिकों, राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। हमारा लक्ष्य केवल सड़क बनाना नहीं, बल्कि मानगो को बेहतर, सुगम और विकसित शहर के रूप में आगे बढ़ाना है।”

    उन्होंने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर प्रशासनिक स्तर पर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। जनहित से जुड़े कार्यों में तेजी लाने के साथ-साथ पारदर्शिता और जवाबदेही को भी प्राथमिकता दी जा रही है।

    सुधा गुप्ता ने कहा, “जनता ने हमें मानगो के विकास की जिम्मेदारी दी है। हम विकास के हर अवसर का उपयोग करते हुए मानगो को बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। बेहतर सड़क, बेहतर आवागमन और बेहतर नागरिक सुविधाएं हमारा संकल्प है।”

    गौरतलब हैं कि दोनों सड़क के निर्माण हेतु मेयर सुधा गुप्ता और पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता प्रयासरत थे, चुनाव जितने के बाद मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन से मुलाक़ात कर उसके बाद मई महीने में पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार से मिलकर ज्ञापन सौंपा था जिसका परिणाम हैं कि दोनों सड़क का निर्माण कार्य की शुरुआत हो रही हैं।

    मेयर सुधा गुप्ता का प्रयास रंग लाया मानगो पारडीह और ओल्ड पुरुलिया रोड के सड़कों के मरम्मत कार्य के लिए निविदा आमंत्रित
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगाजे-बाजे के साथ निकली कलश विसर्जन शोभायात्रा, सात दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले का समापन
    Next Article खाद खरीदने की प्रक्रिया ऑनलाइन बुकिंग में समय लगने से किसान परेशान

    Related Posts

    दयालु मन का पुरस्कार

    October 30, 2026

    शाहनवाज हुसैन के बेटे अरबाज का हरियाणा के कांग्रेस विधायक की बेटी से निकाह, सियासी गलियारों में चर्च

    October 30, 2026

    *अपने सामाजिक एवं राजनैतिक सरोकार और स्पष्टवादिता के लिए सदैव याद किए जाते रहेंगे चंद्रशेखर मिश्रा

    October 30, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दयालु मन का पुरस्कार

    शाहनवाज हुसैन के बेटे अरबाज का हरियाणा के कांग्रेस विधायक की बेटी से निकाह, सियासी गलियारों में चर्च

    *अपने सामाजिक एवं राजनैतिक सरोकार और स्पष्टवादिता के लिए सदैव याद किए जाते रहेंगे चंद्रशेखर मिश्रा

    शीपार संधान’ (जड़ों की तलाश)– मिट्टी, मनुष्य और आत्म-साक्षात्कार का एक व्यंजनामय दस्तावेज

    यूपी एमएलसी चुनाव: संगठन की निष्क्रियता ने भाजपा को दिखाया आईना, काशी-लखनऊ में करारी शिकस्त

    बलिया में पुश्तैनी जमीन के बंटवारे को लेकर फायरिंग, पुलिस ने राइफल और कारतूस किए बरामद

    *वाराणसी और बांकीपुर में क्यों मुरझाया कमल?*

    विधान परिषद चुनाव: भाजपा की बढ़त, विपक्ष के लिए आत्ममंथन का संदेश

    बैलेट पेपर से हुए चुनाव में कांग्रेस की हार: बहानों की राजनीति कब तक?

    Oscar Spin: A Closer Look at the Brand, Its Features, and the Player Experience

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.